फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Amit Shah will ensure BJP's victory

अलीगढ़ : अमित शाह सुनिश्चित करेंगे भाजपा की जीत

Sun, 26 Dec 2021 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Amit Shah will ensure BJP's victory
अमित शाह की जनसभा को लेकर सर्किट हाउस में हुई बैठक में उपस्थित प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, रा - फोटो : CITY OFFICE
राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे ने शनिवार को सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 30 दिसंबर को अमित शाह की जनसभा के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि अमित शाह जनसभा के माध्यम से भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

इसीलिए रैली में पूर्व मनोयोग के साथ लग जाएं। समीक्षा बैठक में प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत मौजूद रहे। सांसद हरिद्वार दुबे ने बैठक में कहा कि अमित शाह की रैली के साथ अलीगढ़ में भाजपा का चुनावी माहौल तैयार होगा।
विज्ञापन

इस बार भाजपा सुशासन और विकास के कार्यों के आधार पर चुनावी मैदान में है। अलीगढ़ से भाजपा फिर से सातों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने बताया कि अमित शाह की रैली में अलीगढ़ की 7 विधानसभाओं से लोग शामिल होंगे। सभी पदाधिकारियों को व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। गौरव शर्मा, अश्वनी ठाकुर, जितेंद्र और संजू बजाज को वाहन प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयदीप गौड़, राहुल जैन, रविदास सक्सेना को अतिथि प्रमुख बनाया गया है। क्षेत्रीय महामंत्री राजीव शर्मा और पवन खंडेलवाल को मंच व्यवस्था सौंपी गई है। महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी सरिता माहेश्वरी और दया शर्मा को दी गई है। संजय पंडित और सुरेंद्र पचौरी को पेयजल व्यवस्था, डॉ. विभव वार्ष्णेय, डॉ. जयंत शर्मा को चिकित्सा व्यवस्था, प्रवीण राज को भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
अनीता जैन को आंतरिक सज्जा, धर्मवीर सिंह और अमन गुप्ता को सुरक्षा व्यवस्था, पंकज पवार और वैभव गौतम को प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। अवध बघेल और केके स्वामी को प्रचार प्रसार व्यवस्था दी गई है। सोनू प्रजापति और आनंद सक्सेना को आईटी व्यवस्था दी गई है।

मीडिया की जिम्मेदारी मीडिया प्रभारी आशीष कुमार को दी गई है। बैठक में छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, रघुराज सिंह, हेमंत राजपूत, प्रवासी विशेष बंसल, डॉ. गोपाल माहेश्वरी, अनेकपाल सिंह, सुरेश सिंह, राजेश रामा, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed