फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Aligarh Muslim University tops the Times Higher Education Rankings

अलीगढ़ : टाइम्स हायर एजूकेशन रैंकिंग में शीर्ष पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

Thu, 25 Nov 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Aligarh Muslim University tops the Times Higher Education Rankings
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के लाइफ साइंसेज अध्ययन के क्षेत्र में टाइम्स हायर एजूकेशन (टीएचई) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (डब्लूयूआर) -2022 में संयुक्त रूप से शीर्ष भारतीय यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है। भारतीय शैक्षणिक संस्थानों में एएमयू तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान में एएमयू को सभी भारतीय संस्थानों और विश्वविद्यालयों में दूसरे स्थान पर रखा गया है, जबकि इंजीनियरिंग विज्ञान में एएमयू को भारतीय विश्वविद्यालयों में तीसरा और देश के सभी शिक्षण संस्थानों में सातवें स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार भौतिक विज्ञान शिक्षा में एएमयू भारतीय विश्वविद्यालयों में तीसरे स्थान पर है और देश के सभी संस्थानों में आठवें स्थान पर है। क्लीनिकल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एएमयू भारतीय विश्वविद्यालयों में छठे और सभी संस्थानों में आठवें स्थान पर है। एएमयू ने समग्र विश्व रैंकिंग में 801.1000 की श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने रैकिंग पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया के अग्रणी विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में एएमयू की यह रैंकिंग कोविड महामारी के कारण होने वाली रुकावटों के बावजूद छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रयासों से हासिल विश्वविद्यालय के उच्च शिक्षण एवं शोध मापदंडों को दर्शाती है।

विश्वविद्यालय रैंकिंग समिति के अध्यक्ष प्रो. एम सालिम बेग ने कहा कि एएमयू ने विभिन्न विषयों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। शिक्षण, अनुसंधान, उद्धरण, औद्योगिक आय और अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण के मापदंडों पर एक समग्र रैंकिंग प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed