फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Akhilesh-Jayant's public meeting will be held in Iglas today

अलीगढ़ : आज इगलास में होगी अखिलेश-जयंत की जनसभा

Thu, 23 Dec 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Akhilesh-Jayant's public meeting will be held in Iglas today
हाथरस : इगलास में होने वाली सभा के लिए किसान पदयात्रा निकालते प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया म? - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इगलास में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल की संयुक्त महारैली होगी, जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी शामिल होंगे। वह महारैली को संबोधित करेंगे। इन नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए चार जोन व 14 सेक्टर में पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
कार्यक्रम स्थल पर करीब हजारों लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व जयंत चौधरी के लिए 600 पुलिसकर्मी व जेड प्लस की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। चार जोन की सुरक्षा व्यवस्था एक-एक सीओ के जिम्मे होगी। 14 सेक्टर की जिम्मेदारी 1-1 इंस्पेक्टर पर होगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समन्वय एसपी ग्रामीण शुभम पटेल बना रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर तीन मंच बनेंगे। इनमें मुख्य मंच होगा। दूसरे मंच पर रागिनी कार्यक्रम के लिए होगा, जबकि तीसरा मंच स्थानीय नेताओं व अन्य लोगों के लिए होगा। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे इगलास पहुंचेंगे। दोपहर 2:20 बजे वह सैफई के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

आज दिखेगा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश : अरविंद गिरी
इस रैली के प्रभारी सपा युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गिरी ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश है। यह जनाक्रोश सपा-रालोद की रैलियों में देखा जा रहा है और ऐसा ही जनाक्रोश जनता अब आज बृहस्पतिवार को इगलास में दिखाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता त्रस्त है। हम लोग सरकार बनाने जा रहे हैं। यूपी में जनाक्रोश भरा पड़ा है। जो रैलियों में दिखाई दे रहा है। चाहे मुद्दा कोरोना में विफलताओं का रहा हो, टीईटी परीक्षा लीक का मुद्दा हो, बेरोजगारी, महंगाई, छात्रवृत्ति न मिलना विषय हो। लोग सरकार से सवाल पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने की महारैली में पहुंचने की अपील
अलीगढ़। पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर इगलास में हो रही किसान, मजदूर रैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार रैली को संबोधित करेंगे। उनका कार्यक्रम रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ सुनिश्चित हो चुका है। उन्होंने लोगों से महारैली में पहुंचने की अपील की है। किसी की बातों में आने की जरूरत नहीं है।

महारैली में उमड़ेगा जनसैलाब : डीआर
अलीगढ़। सपा नेता डीआर यादव ने कहा कि इगलास में सपा-रालोद की होने वाली संयुक्त महारैली में जनसैलाब उमड़ेगा। वर्ष-2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed