फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh-Agra highway to be four-lane, NHAI is preparing DPR

अलीगढ़-आगरा हाईवे होगा फोर लेन, एनएचएआई तैयार कर रहा डीपीआर

Thu, 27 May 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aligarh-Agra highway to be four-lane, NHAI is preparing DPR
आगरा से अलीगढ़ व हाथरस जिले को जोड़ने वाले एनएच 509 (आगरा-मुरादाबाद हाईवे) को आगरा से अलीगढ़ तक फोर लेन में तब्दील किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आगरा में डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार हो रही है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद चौड़ीकरण के लिए जरूरत के हिसाब से आगरा-अलीगढ़ व हाथरस जिले में हाईवे किनारे की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

आगरा से मुरादाबाद वाया अलीगढ़ इस हाईवे का अलीगढ़ से मुरादाबाद तक का अधिकांश हिस्सा चौड़ा हो गया है। अलीगढ़ से आगरा तक चौड़ीकरण का कार्य काफी समय से लंबित है। इसको लेकर सांसद हाथरस राजवीर दिलेर ने मांग भी उठाई थी। इसके बाद अब इसकी ओर एनएचएआई का ध्यान गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में अलीगढ़ के सासनी गेट चौराहा से करीब एक किमी आगे से लेकर आगरा के टेढी बगिया चौराहा तक यह मार्ग दो लेन में हैै। हाथरस जिले से गुजरने के दौरान वहां की सादाबाद तहसील का कुछ हिस्सा जरूर फोर लेन में तब्दील हो चुका है। मगर, अभी भी करीब 72 किमी का हिस्सा फोर लेन में तब्दील होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लेन में होने के चलते अभी इस राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रत्येक लेन की चौड़ाई 3.5 मीटर यानी दोनों लेन को लेकर यह सात मीटर चौड़ा है। ऐसे में इस पर भारी वाहनों के साथ चलने वाले दोपहिया वाहनों के बीच हमेशा हादसे की संभावना बनी रहती है। खासकर रात्रि में सफर दौरान यह मार्ग अधिक खतरनाक हो जाता है।

जबकि मडराक टोल से गुजरने वाले वाहनों की संख्या को देखा जाए तो इस मार्ग पर अलीगढ़ से आगरा के बीच करीब 15 हजार वाहन प्रतिदिन चलते हैं। एनएचएआई के पीआईओ आगरा अरुण कुमार यादव ने बताया कि वह अलीगढ़ से आगरा तक इस मार्ग को फोर लेन में तब्दील करने के लिए डीपीआर तैयार कर रहे हैं। डीपीआर तैयार होने के बाद यह पता लग पाएगा कि किस जिले में कितनी जमीन का अधिग्रहण चौड़ीकरण के लिए किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed