फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: After losing the election in 1962, the land had to be sold

अलीगढ़ : 1962 में चुनाव हारने के बाद बेचनी पड़ी थी जमीन

Mon, 23 Aug 2021 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: After losing the election in 1962, the land had to be sold
कल्याण सिंह धुन के पक्के थे। जेब में त्यागपत्र लेकर 1962 में पहली बार चुनाव लड़े थे। पराजय के बाद उनको जमीन भी बेचनी पड़ी थी। कल्याण सिंह के करीबी रहे रणवीर सिंह राजपूत कहते हैं कि 1962 में पहली बार कल्याण सिंह विधान सभा का चुनाव लड़े थे। वह करीब साढ़े चार हजार वोट से बाबू सिंह यादव से हार गए थे।
विज्ञापन

चुनाव हारने के बाद उनको कुछ जमीन भी बेचनी पड़ी थी। वह कहते हैं कि कल्याण सिंह नगर पालिका स्कूल में शिक्षक थे। चेयरमैन शिव कुमार गुप्ता भी चुनाव लड़ रहे थे। वह चाहते थे कि कल्याण सिंह चुनाव नहीं लड़ें। इसका अंदेशा कल्याण सिंह को था, इसलिए वह त्यागपत्र जेब में रखकर चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन

रणवीर सिंह राजपूत का कहना है कि 1962 में चुनाव के ठीक पहले ओले पड़े थे। इसकी वजह से लोधी-राजपूत बहुल कई गांवों में फसल को काफी नुकसान हुआ था। किसान फसल के चक्कर में मतदान करने नहीं गए और करीब साढे़ चार हजार मतों से कल्याण सिंह हार गए। यदि किसान मतदान करने गए होते तो स्थिति कुछ और होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनवर खां से एक बार हारे, कई बार किया पराजित
रणवीर सिंह राजपूत कहते हैं कि 1980 में कल्याण सिंह कांग्रेस नेता अनवर खां से करीब 2300 मतों से हारे थे। परंतु बाद में वह अनवर खां को कई बार पराजित किए। रणवीर सिंह राजपूत का कहना है कि कल्याण सिंह ने अनवर खां को 1974, 1977, 1985, 1989 और 1991 के चुनाव में पराजित किया। इससे पूर्व 1967 और 1969 में चौधरी अमर सिंह को पराजित कर विधायक निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed