फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: After 25 years, take the taste of Sharbat-e-Nishat Afroz

अलीगढ़ : 25 साल बाद फिर लें शरबत-ए-निशात अफरोज का स्वाद

Thu, 11 Jun 2020 08:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: After 25 years, take the taste of Sharbat-e-Nishat Afroz
एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर शरबत निशात अफरोज लांच करते हुए। - फोटो : CITY OFFICE
वोकल फॉर लोकल के नारे को बुलंद करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दवाखाना तिब्बिया कॉलिज ने अपने एक उत्पाद शरबत-ए-निशात अफरोज को दोबारा लांच किया है। शरबत-ए-निशात अफरोज दवाखाना तिब्बिया कालेज का एक लोकप्रिय शरबत था जिसका उत्पादन लगभग 25 वर्षों से बंद था। जनता की मांग पर इसका दोबारा उत्पादन आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने इस उत्पाद का आनलाइन उद्घाटन करते हुए कहा कि शरबत-ए-निशात अफरोज को बाजार में लाना समय की आवश्यकता थी। वर्तमान समय में हर्बल पदार्थों पर आधारित यह शरबत लोगों के लिये स्वास्थ्यवर्धक साबित होगा। उन्होंने कहा कि गर्मियों में इसे पूरे देश में उपलब्ध कराना चाहिये। रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएस ने कहा कि मार्केटिंग की सही रणनीति से शरबत-ए-निशात अफरोज मी मांग बढ़ेगी और बाजार में प्रतिस्पर्धा होने के बावजूद यह जनता में लोकप्रिय होगा। दवाखाना तिब्बिया कालेज की मेम्बर इंचार्ज प्रो. सलमा अहमद ने कहा कि उपभोक्ताओं के मनोविज्ञान को दृष्टिगत रखते हुए शरबत-ए-निशात अफरोज को आकर्षक रूप में बाजार में उतारा गया है। कालेज के कार्यवाहक प्रबंधक तौफीक अहमद ने कहा कि हालांकि शरबत-ए-निशात अफरोज गत 25 वर्षों से बाजार में उपलब्ध नहीं था फिर भी यह अपने स्वाद के कारण जनता में अवश्य लोकप्रिय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed