फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh ADA Board meeting on 22 December

Aligarh News: एडीए बोर्ड की बैठक 22 दिसंबर को, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

Fri, 15 Dec 2023 09:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 09:55 PM IST
सार

एडीए बोर्ड की बैठक 22 दिसंबर को है। एडीए बोर्ड की बैठक में शासन स्तर से जारी संशोधित भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2008 पर भी चर्चा होगी। बैठक में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भवनों में चार्जिंग स्टेशन बनाने की व्यवस्था को भी अनुमति प्रदान करने की संभावना है। 

विज्ञापन
Aligarh ADA Board meeting on 22 December
एडीए अलीगढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) बोर्ड की बैठक 22 दिसंबर को मंडलायुक्त रविंद्र की अध्यक्षता में होगी। बैठक में शासन स्तर से निर्धारित खामियों को दुरुस्त करते हुए संशोधित महायोजना-2031 को प्रस्तुत किया जाएगा। महायोजना की बोर्ड में मंजूरी के बाद मुहर शासन में भेजी जाएगी। 

विज्ञापन


एडीए बोर्ड की बैठक में शासन स्तर से जारी संशोधित भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2008 पर भी चर्चा होगी। शासन स्तर से इस उपविधि में कई संशोधन किए गए हैं। इसमें भवन में अधिकतम 75 सेंटीमीटर(ढाई फीट) चौड़ाई के ही छज्जे का निर्माण किया जा सकेगा। भूतल पर पार्किंग के लिए दो मीटर ऊंचाई का फ्लोर बनाने एवं ऊंचाई में एक अतिरिक्त मंजिल का निर्माण करने की अनुमति होगी। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भवनों में चार्जिंग स्टेशन बनाने की व्यवस्था को भी अनुमति प्रदान करने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed