फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Actrace shine brightly in bollywood

अलीगढ़ के कलाकारों ने बिखेरी बालीवुड की चमक

Sat, 03 Feb 2018 02:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Sat, 03 Feb 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Actrace shine brightly in bollywood
कोहिनूर मंच पर स्टार ऑफ अलीगढ़ नाइट में प्रस्तुति देती निखर बंसल - फोटो : अमर उजाला
नृत्य, संगीत, गायन, नाटक, यहां सब कुछ था। मौका था नुमाइश के कोहिनूर मंच पर शुक्रवार को नुमाइश के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही स्टार्स आफ अलीगढ़ नाइट का। इस अवसर पर फिल्म व टीवी सीरियलों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुकी सीआईडी फेम निखर बंसल हो या टीवी कलाकार हिमाद्री धीरज या अन्य कलाकार, सभी ने अपनी प्रतिभा की झलक दिखाकर दर्शकों को वाह-वाह करने पर मजबूर कर दिया। इन कलाकारों की प्रस्तुतियां देखकर लोग सीटों से खड़े होकर ताली बजाने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम सिटी एसबी सिंह, आरएएफ के कमाडेंट हेलाल फिरोज, कलाकार भूपेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक एवं अलीगढ़ कल्चरल क्लब के सचिव पंकज धीरज ने बताया कि इस बार देश विदेश में अपनी कला का लोहा मनवा चुके स्थानीय कलाकारों को अपने गृह जनपद में सम्मान दिलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसे अलीगढ़ नुमाइश प्रशासन ने भी स्वीकृति दे दी है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे। इसके बाद गार्जियन स्टार एवं स्टार आफ अलीगढ़ ने एक से बढ़कर एक दमदार प्रस्तुतियां दी। इन सभी का नुमाइश प्रशासन ने सम्मान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीआईडी सीरियल फेम बाल नृत्यांगना निखर बंसल ने अपने नृत्य का जलवा बिखेरा तो दर्शक लाजवाब हो गए। यही नहीं सिनेमा एवं टीवी के साथ माडलिंग व नृत्य के क्षेत्र में 250 सम्मान पा चुकी बाल कलाकार हिमाद्री धीरज ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को चमत्कृत कर दिया। दर्शकों ने इन दोनों बाल कलाकारों की प्रस्तुतियाें का जमकर आनंद उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में किरन शर्मा, उदयीमान गायिका एवं जूनियर लता मंगेशकर के नाम से मशहूर ईशा गुप्ता ने भी कई फिल्मी गाने गाकर संगीत प्रेमियों को आनंद से सराबोर कर दिया। नृत्यांगना आस्था शर्मा के नृत्य, बाल गायक फैज मोहसिन की गायन कला के दर्शक कायल हो गए तो आईजीटी फेम डांसर अनुज कुमार व बूगी बूगी, डीआईडी एवं आईजीटी जैसे टीवी चैनलों पर प्रसारित कार्यक्रमों में ख्याति पा चुकी कत्थक नृत्यांगना फाल्गुनी धीरज ने भी क्लासिकल एवं सेमी क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।


दिव्यांगता को पीछे छोड़ते हुए सुपर डांसर बनी देव वार्ष्णेय ने भी चमक बिखेरी। गार्जियन स्टार एवं विख्यात संगीतकार और गजल गायक जानी फास्टर ने भी अपनी गजलों से लोगों को भाव विभोर किया तो कोरियोग्राफर मो.जाबिर, मीनाक्षी नागपाल, चंदन दादा, किरन शर्मा, गिटारिस्ट भव्य शर्मा, पूनम सारस्वत, कत्थक नृत्यांगना नीलाक्षी मलिक, संगीता वार्ष्णेय, अंशु सक्सेना, आर्यन, लव शुक्ला, कृष्णा राणा आदि ने नृत्य गायन एवं वादन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर विकास खांडे, सुमित गुप्ता, सनी, काजल धीरज आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed