Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused who murdered girls arrested after encounter

Hathras: बच्चियों की हत्या करने वाले आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दोनों गिरफ्तार

Fri, 24 Jan 2025 12:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 12:41 AM IST
सार

Hathras Encounter News: गुरुवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे चैकिंग के दौरान पापरी रोड पर उनकी पुलिस से मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Accused who murdered girls arrested after encounter
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Hathras Crime News: हाथरस के आशीर्वाद धाम कालोनी में 22 जनवरी शिक्षक की पुत्रियों की गला रेतकर हत्या करने वाले तयेरे भाई विकास और उसके साथी लालू पाल को 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 23 जनवरी की देर रात करीब साढ़े 11 बजे चैकिंग के दौरान पापरी रोड पर उनकी पुलिस से मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन


हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र की आशीर्वाद धाम कालोनी में 22 जनवरी रात दिलदहला देने वाली घटना में शिक्षक की दो नाबालिग बेटियों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शिक्षक और उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया थी। वारदात को शिक्षक के रिश्ते के भतीजे ने अपने दोस्त के साथ अंजाम दिया और शोर-शराबे के बीच दोनों भाग निकले थे। आगरा रोड की नवविकसित कालोनी में 22 जनवरी आधी रात साढ़े 12 बजे हुई इस वारदात की खबर पर भीड़ जमा हो गई। डीआईजी-एसपी सहित आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


मूल रूप से फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र के गांव किशनपुर कपालिया के छोटेलाल गौतम चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई स्थित जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज में भूगोल के प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। पिछले चार वर्ष से आशीर्वाद धाम कॉलोनी में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। घटना के वक्त घर में छोटेलाल, पत्नी वीरांगना के अलावा दो बेटी सृष्टि (12) और विधि (6) भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरागंना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 22 जनवरी रात करीब नौ बजे छोटेलाल गौतम के रिश्ते का भतीजा विकास अपने दोस्त के साथ उनके घर पहुंचा। खाना खाने के बाद विकास व उसका दोस्त छोटेलाल के कमरे में सो गए, जबकि पत्नी बेटियों को लेकर लॉबी में सो गईं।


इसी बीच रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक विकास ने साथी की मदद से पहले दोनों बेटियों का मुंह दबाकर चाकू से गला रेतकर कत्ल किया। इसी बीच मां की नींद टूटी और वह उनसे बचने के लिए भागी तो उसका भी पकड़कर चाकू से गला रेता और फिर छोटेलाल को भी चाकू प्रहार कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed