{"_id":"61994c685bc651219c0d97c8","slug":"aligarh-accused-of-writing-a-case-by-taking-ten-thousand-rupees-city-office-news-ali2786453195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दरोगा पर दस हजार रुपये लेकर मुकदमा लिखने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दरोगा पर दस हजार रुपये लेकर मुकदमा लिखने का आरोप
विज्ञापन
गंगीरी के एक दरोगा पर मारपीट के मामले में दस हजार रुपये लेकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगा है। इसे लेकर मामले में एसएसपी कार्यालय के अलावा भ्रष्टाचार निवारण संगठन और मुख्यमंत्री कार्यालय तक को शिकायत भेजी गई है।
महिला बिलौना चितरासी गंगीरी की मंजू देवी की ओर से भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि चार नवंबर की शाम उसके घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की। इस हमले में परिवार के कई सदस्यों के चोट आई। अगले दिन वह पूरे परिवार के साथ थाने गई।
पुलिस ने शिकायत पर सभी का मेडिकल परीक्षण कराया। मगर मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप है कि थाने के एक दरोगा ने कहा 10 हजार रुपये लेकर आओ, तभी मुकदमा दर्ज होगा। इस मामले में 6-7 दिन के प्रयास के बाद भी जब मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो महिला ने किसी तरह रुपयों का इंतजाम किया। तब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ। मामले में एसएसपी स्तर से सच्चाई की जांच कराई जा रही है।