फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 79 people infected with corona, including 15 PAC personnel

पीएसी के 15 जवान सहित 79 लोग कोरोना से संक्रमित

Thu, 06 Aug 2020 01:58 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 06 Aug 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 79 people infected with corona, including 15 PAC personnel
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
कोरोना का कहर जारी है। पीएसी के 15 जवान सहित 79 लोग इसकी चपेट में आए हैं। चंदनिया के 12, जवाहरनगर के 7 और नगला तिकोना के 6 लोग संक्रमितों में शामिल हैं। संक्रमित 79 मरीजों में 24 महिला एवं 55 पुरुष हैं। जनपद में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1780 तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन



जेएन मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में बुधवार को 79 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पीएसी 38 वीं वाहिनी में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आज भी 15 जवान चपेट में आए हैं। चंदनिया के 15 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 5 एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन



जवाहरनगर के 7, नगला तिकोना के 6, रामबाग कॉलोनी और धनीपुर के 5-5 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अतिरिक्त शक्तिनगर के 3, बेगमबाग और डोरी नगर के 2-2 लोग संक्रमितों में शामिल हैं। सराय हकीम, मंगलसिंह, भमोला, कावेरी वाटिका, जलाली शेखा, अवंतिका फेज-1, रॉयल होम्स तालानगरी, इगलास, नौरंगाबाद, रेलवे कॉलोनी, इंदिरा नगर, क्वार्सी, बैंक कॉलोनी, बेना टप्पल, नीलकंठ कॉलोनी, सर सैयद नगर, रामनगर के एक-एक लोग चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराने एवं उनके परिजनों क्वारंटीन किया जा रहा है। घरों के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed