{"_id":"5e8affdc8ebc3e774630838c","slug":"aligarh-56-out-of-85-people-corona-report-negative-awaiting-29-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 85 लोगों में से 56 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, 29 का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 85 लोगों में से 56 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, 29 का इंतजार
Mon, 06 Apr 2020 03:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 06 Apr 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में अभी तक 85 लोगों का नमूना जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है, जिनमें से 56 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। 28 जमाती सहित कुल 29 लोगों की रिपोर्ट आज आने की उम्मीद है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, औद्योगिक नगरी एवं काफी संख्या में लोगों के विदेश में रहने के कारण अलीगढ़ जनपद कोरोना वायरस संक्रमण की दृष्टि से काफी संवेदनशील है।
पड़ोसी जनपद हाथरस, आगरा, बुलंदशहर, नोएडा आदि में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के निकलने के कारण खतरा और बढ़ गया है। 150 से अधिक लोग पिछले कुछ महीनों में विदेश से आए हैं। देश और प्रदेश के दूसरे शहरों से यहां आने वाले लोगों की संख्या हजारों में है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी बेहद सतर्क है।
नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन से लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता कोरोना से लड़ाई में योद्धा की तरह मैदान में डटे हैं। स्वास्थ्य विभाग के महामारी रोग विशेषज्ञ कहते हैं कि अभी तक 85 लोगों का नमूना जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। 56 की रिपोर्ट निगेटिव है। 29 लोगों के रिपोर्ट का इंतजार है।