{"_id":"5f0cc3018ebc3e63666ccd0e","slug":"aligarh-50-thousand-prize-smuggler-injured-in-police-encounter-nabbed-city-office-news-ali238562175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 50 हजार का इनामी पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 50 हजार का इनामी पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, दबोचा
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर।
- फोटो : CITY OFFICE
जवां पुलिस ने सोमवार देर रात बुलंदशहर बॉर्डर पर गांव पिलौना के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी पेशेवर गोकश व पशु तस्कर को दबोचा है। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। वहीं उसके फरार साथी की तलाश में देर रात तक कॉबिंग जारी रही। अपराधी जवां थाने से पशु तस्करी के चार मुकदमों में वांछित और 25 हजार का इनामी है। इधर, बुलंदशहर के पहासू-छतारी थानों में भी दर्ज मुकदमों में वह वांछित और वहां से भी 25 हजार का इनामी है।
वाकया सोमवार देर रात करीब 11 बजे का है। थाना जवां एसओ अभय शर्मा अपनी टीम के साथ अलीगढ़-बुलंदशहर के गोधा बार्डर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर लोग आते दिखे। बाइक को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने को हाथ दिया। मगर, दोनों भाग निकले और पीछा करने पर पुलिस पर फायर झोंक दिए। इसमें पुलिस की टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा करना शुरू किया तो वह फिर से फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में एक गोली बाइक चला रहे युवक के पैर में लगी और वह बाइक लेकर पिलौना भट्ठा के पास जंगल में जा गिर गया। इस बीच पीछे बैठा युवक अंधेरे में भाग गया। पुलिस ने घायल की पहचान वांछित पशु तस्कर/गोकश इनामी नवी शेर पुत्र शब्बीर निवासी दरियापुर, जवां के तौर पर की है।
सीओ तृतीय अनिल समानिया के मुताबिक नवी शेर पेशेवर पशु तस्कर व गोकश है। वर्तमान में चार मुकदमों में थाना जवां से वांछित और 25 हजार का इनामी है। वहीं, बुलंदशहर के छतारी और पहासू थाने से भी वांछित है। बुलंदशहर पुलिस ने भी इस पर 25 हजार का इनामी घोषित कर रखा है। फिलहाल उसका इलाज कराया जा रहा है। मंगलवार को हालात में सुधार होने पर पूछताछ की जाएगी। उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस की टीम इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।

जवां में घटना स्थल, जहां बदमाश घायल हुआ। - फोटो : CITY OFFICE

जवां में मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन