फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 36 more infected including senior police officer

अलीगढ़ : पुलिस के वरिष्ठ अफसर सहित 36 और संक्रमित

Sun, 26 Jul 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 36 more infected including senior police officer
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट के अनुसार जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी सहित 36 लोग संक्रमित घोषित हुए हैं। इनमें पुलिस अधिकारी के गनर सहित चार अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। देर रात रिपोर्ट आने के बाद उनके करीबी लोगों और मरीजों को आइसोलेट कराने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य महकमा जुटा हुआ था।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज व निजी लैब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, आईटीएम जेल से 57 व 19 वर्षीय पुरुष, छर्रा से 55 वर्षीय पुरुष व 35 वर्षीय महिला, खैर के बांकनेर से 24 वर्षीय युवक, कुंवर नगर से 24 व 30 वर्षीय युवक, 30 व 35 वर्षीय महिलाएं, 8 व 6 वर्षीय बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा हरदुआगंज से 25 वर्षीय युवक व 24 वर्षीय युवती, मानिक चौक से 65 वर्षीय पुरुष, पुलिस लाइन से 48, 50 व 25 वर्षीय पुरुष सिपाही, नगला कलार से 16 वर्षीय किशोरी, हमदर्द नगर से 29 वर्षीय महिला, कटरा अतरौली से 36 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक राजीव नगर क्वार्सी, मसूदाबाद से 15 वर्षीय किशोर, 36 वर्षीय महिला, सीएमओ कंपाउंड से 25 वर्षीय पुलिसकर्मी, साकेत विहार आगरा रोड से 64 वर्षीय व्यक्ति, विष्णुपुरी छर्रा से 53 वर्षीय महिला, जवां से 21 वर्षीय युवक, गांव खंडेहा से 27 वर्षीय युवक, सुभाष नगर से 45 वर्षीय महिला, छर्रा से 36 वर्षीय पुरुष व 30 व 60 वर्षीय महिला, रसलगंज से 24 वर्षीय युवक, महेंद्र नगर से 35 वर्षीय महिला, नौरंगाबाद से 57 वर्षीय महिला संक्रमित घोषित हुए हैं। इसके अलावा सीएमओ कंपाउंड में रहने वाले 50 वर्षीय जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संक्रमित हुए हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इन संक्रमितों की पुष्टि की है।
विज्ञापन

लिफ्ट चोरी में दी तहरीर, नई लिफ्ट का भेजा प्रस्ताव
दीनदयाल अस्पताल से लिफ्ट से सामान चोरी के मामले में सीएमएस की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ क्वार्सी थाने में तहरीर दे दी गई है। जिसमें मुकदमा दर्ज कराने का अनुरोध किया गया है। सीएमएस ने बताया कि इस अस्पताल में कुल तीन लिफ्ट हैं, जिन्हे ंशुरू कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें साढ़े सात लाख रुपये का बजट बना है। जिसके आवंटन का अनुरोध किया गया है। वहां से बजट मिलते ही लिफ्ट शुरू करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed