{"_id":"633896e015546b694a37e6d6","slug":"aligarh-10-years-imprisonment-for-raping-a-teenager-city-office-news-ali3017024192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh : किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 10 वर्ष की सजा, 2013 की है घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh : किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 10 वर्ष की सजा, 2013 की है घटना
Sun, 02 Oct 2022 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:07 AM IST
सार
लोधा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को फिरोजाबाद राजपुरा एका का घमंडी उर्फ प्रेम सिंह फुसलाकर ले गया। इस मामले में घमंडी व मूल रूप से हाथरस व हाल सासनी गेट निवासी तिलक सिंह को नामजद किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
एडीजे-प्रथम पॉक्सो ओमवीर की अदालत से मिशन शक्ति अभियान के तहत किशोरी को फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को दस वर्ष कैद व जुर्माने से दंडित किया गया है। अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी संजय शर्मा व लव बंसल के अनुसार घटना 30 नवंबर 2013 की है।
विज्ञापन
लोधा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को फिरोजाबाद राजपुरा एका का घमंडी उर्फ प्रेम सिंह फुसलाकर ले गया। इस मामले में घमंडी व मूल रूप से हाथरस व हाल सासनी गेट निवासी तिलक सिंह को नामजद किया गया। किशोरी बरामदी के बाद घमंडी पर दुष्कर्म आदि की धाराएं बढ़ाते हुए चार्जशीट दायर की गई।
विज्ञापन
इस मामले में न्यायालय में सत्र परीक्षण के दौरान साक्ष्यों व गवाही के आधार पर तिलक को बरी किया गया, जबकि घमंडी को 10 वर्ष कैद व 80 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। साथ में जुर्माना राशि पीड़ित को देने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन