{"_id":"5f0e09ed8ebc3e63a145bd53","slug":"aligarh-10-people-including-five-from-same-family-of-pellets-infected-city-office-news-ali2386421174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : छर्रा के एक ही परिवार के पांच सहित 10 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : छर्रा के एक ही परिवार के पांच सहित 10 लोग संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : CITY OFFICE
संभलकर रहें। कोरोना वायरस का कहर जारी है। 10 नए मरीज सामने आने के बाद जनपद में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 803 तक पहुंच गई है। छर्रा के सराफा व्यापारी परिवार की तीन महिलाएं सहित पांच लोग संक्रमित हुए हैं। लोको कॉलोनी के 2 और नौरंगाबाद, अतरौली एवं खैर के एक-एक लोग संक्रमित हुए हैं।
जेएन मेडिकल कॉलेज एवं लैब से 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छर्रा के दादऊ रोड के सराफा व्यवसायी के परिवार से 29 वर्षं, 50 वर्ष एवं 21 वर्ष की महिलाएं, 52 वर्ष के पुरुष एवं 2 वर्ष का बच्चा संक्रमित हुआ है। लोको कॉलोनी का 30 वर्ष एवं 24 वर्ष के युवक चपेट में आए हैं। बड़े दरवाजे वाली गली नौरंगाबाद का 50 वर्षीय व्यक्ति, यूएनसीएचएएन अतरौली की 43 वर्षीय महिला तथा हरनारायण सोमना रोड खैर के 50 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल एवं उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों के घर के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।
मंगलवार को दोपहर तक जनपद में 22787 नमूने लिए गए हैं, जिसमें से 20708 की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। 2079 रिपोर्ट पेंडिंग है। 19916 की रिपोर्ट निगेटिव और 792 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिलाधिकारी ने बताया है कि 501 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 25 की मौत हुई है और 266 सक्रिय मरीज है।
विज्ञापन
कहां कितने मरीज हैं...
मेडिकल कॉलेज-11
एल-1 अतरौली -50
एल-1 जीवन ज्योति - 70
एल-2 दीनदयाल - 45
निजी अस्पताल एसजेडी-7
वरुण चिकित्सालय -7
मिथराज- 5 एवं शहर के बाहर - 71