फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 10 infected, including three personnel of DM residence, two killed

अलीगढ़ : डीएम आवास के तीन कर्मियों सहित 10 संक्रमित, दो की मौत

Sun, 21 Jun 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 10 infected, including three personnel of DM residence, two killed
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस अब और ज्यादा घातक होता जा रहा है। जिले में शनिवार को भी दस नए मरीज सामने आए हैं, जिनमें से तीन डीएम आवास (कैंप कार्यालय) में तैनात कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं, पहले से संक्रमित दो महिलाओं की मौत हो गई है। इन मृतक महिलाओं में से एक महिला का बेटा शनिवार को ही पॉजिटिव घोषित हुआ है। वहीं, एक अन्य महिला की हालत में हालत अतिगंभीर बनी हुई है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 377 पहुंच गया है और मृतक संख्या 26 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज और निजी लैब से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार शनिवार को जो संक्रमित मरीज पाए गए हैं। उनमें डीएम कैंप कार्यालय के तीन पुरुष कर्मचारी क्रमश: 55 वर्षीय ऑपरेटर, 58 वर्षीय होमगार्ड व 55 वर्षीय ड्राइवर शामिल हैं। इसके अलावा जैथौली इगलास से 23 वर्षीय महिला, आगरा में आज मृत घोषित हुई महिला का सराय लवरिया निवासी 12 वर्षीय बेटा, कनवरीगंज के चार दिन पहले मृत रिपिट कारोबारी का 67 वर्षीय पड़ोसी, मैरिस रोड के 58 वर्षीय कारोबारी, टूटी बाउंड्री जमालपुर की 56 वर्षीय और टप्पल की 59 वर्षीय महिलाओं के अलावा समर्थ अपार्टमेंट का 45 वर्षीय पुरुष शामिल है।
विज्ञापन

जिन दो महिलाओं की मौत हुई है, उनमें बन्नादेवी इलाके के सराय लवरिया की 45 वर्षीय महिला व उसके परिवार की सैंपलिंग हुई थी। महिला का 12 साल का बेटा आज पॉजिटिव आया है, जबकि महिला की तबियत बिगड़ने पर उसे आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर आगरा से मिली है। वहीं महिला का शव देर शाम यहां लाया गया है। बारहद्वारी की 50 वर्षीय महिला 11 जून से जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती थी और पॉजिटिव आई थी। वहां उसकी आज मौत हुई है। सीएमओ डॉ.बीपी कल्याणी ने बताया कि एक महिला की आगरा के एसएन मेडिकल व एक की जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत की सूचना प्राप्त हुई है। कोतवाली क्षेत्र के शनीचरी पैंठ इलाके की महिला आगरा में ही भरती है। उसे दीनदयाल से हालत बिगड़ने पर ले जाया गया था। जहां उसकी तबियत अतिगंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मीटर--
-377 मरीज अब तक पाए गए जिले में(इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
-26 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
-160 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
-184 के करीब सक्रिय मरीज अभी हैं शेष
--आज मिले संक्रमित मरीज--
1-55 वर्षीय पुरुष कर्मचारी डीएम कैंप कार्यालय।
2-58 वर्षीय पुरुष कर्मचारी डीएम कैंप कार्यालय।
3-55 वर्षीय पुरुष कर्मचारी डीएम कैंप कार्यालय।
4-23 वर्षीय महिला जैथौली इगलास।
5-12 वर्षीय किशोर सराय लवरिया बन्नादेवी।
6-67 वर्षीय पुरुष कनवरीगंज देहली गेट।
7-58 वर्षीय पुरुष स्क्वायर टॉवर मैरिस रोड।
8-56 वर्षीय महिला टूटी बाउंड्री जमालपुर।
9-59 वर्षीय महिला गंज हाउस कस्बा टप्पल।
10-45 वर्षीय व्यक्ति समर्थ अपार्टमेंट।
आज जिले में 10 नए मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन कैंप कार्यालय के कर्मचारी भी हैं। कैंप कार्यालय के 61 कर्मचारियों की जांच में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेट कराने और सभी जगहों पर सैनेटाइजेशन कराने का काम जारी है। वहीं संपर्क हिस्ट्री भी तैयार कराई जा रही है।
-चंद्रभूषण सिंह, डीएम अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed