फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 10 bighas of wheat crop burnt to ashes due to fire in Pali Rajapur

अलीगढ़ : पाली राजापुर में आग से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Sun, 10 Apr 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: 10 bighas of wheat crop burnt to ashes due to fire in Pali Rajapur
थाना मडराक क्षेत्र के पाली राजापुर गांव में बिजली के तारों से उठी चिंगारी से करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के तमाम प्रयासों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पाली राजापुर गांव के पूर्व प्रधान ठा. गवेंद्र पाल सिंह के खेत के पास से बिजली की लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन

तारों से उठी चिंगारी से गेहूं की खड़ी करीब 10 बीघा फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने लगी आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन विकराल होती आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग में हजारों रुपये की फसल जलकर राख हो गई। कोल तहसील की राजस्व विभाग की टीम ने हुए नुकसान का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed