{"_id":"673625f18402fdaa7305c186","slug":"aligar-nagar-nigam-vehicle-collides-with-e-rickshaw-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: नगर निगम की गाड़ी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, नाले में उछलकर गिरी बच्ची, हुई मौत, हंगामा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: नगर निगम की गाड़ी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, नाले में उछलकर गिरी बच्ची, हुई मौत, हंगामा, मुकदमा दर्ज
Thu, 14 Nov 2024 10:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 14 Nov 2024 10:02 PM IST
सार
ई- रिक्शा चालक दिलीप कुमार अपनी पत्नी मीना देवी, डेढ़ साल की बेटी प्रज्ञा और चाची कमलेश देवी के साथ शहर से सामान लेकर गांव लौट रहे थे। पीछे से आई तेज रफ्तार नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक प्रज्ञा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के गांव एलमपुर गड़िया के पास 14 नवंबर शाम नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ने ई- रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा में परिजनों के साथ सवार डेढ़ साल की बच्ची उछलकर सड़क के बगल में नाले में जा गिरी। पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। जबकि हादसे में ई- रिक्शा चालक उसकी पत्नी और चाची घायल हो गईं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना लोधा क्षेत्र के गांव जिरौली डोर निवासी ई- रिक्शा चालक दिलीप कुमार 14 नवंबर को अपनी पत्नी मीना देवी, डेढ़ साल की बेटी प्रज्ञा और चाची कमलेश देवी के साथ शहर से सामान लेकर गांव लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे जैसे ही वे थाना बन्नादेवी क्षेत्र में एलमपुर गडिया के पास पहुंचे तभी पीछे से आई तेज रफ्तार नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे उनकी बेटी प्रज्ञा उछलकर सड़क किनारे नाले में गिरकर पानी में डूब गई और उसकी मौत हो गई। हादसे में दिलीप कुमार समेत पत्नी और चाची घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही गांव के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया।
पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। प्रज्ञा तीन बहन- भाइयों में सबसे छोटी थी। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नगर निगम की गाड़ी पकड़ ली गई है। फरार चालक को तलाशा जा रहा है।