{"_id":"6a2144c1dc53acb43f0f544e","slug":"alert-of-storm-rain-and-hailstorm-in-three-hours-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Weather: तीन घंटे में आंधी-तूफान, बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, अलीगढ़ में मौसम बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Weather: तीन घंटे में आंधी-तूफान, बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, अलीगढ़ में मौसम बिगड़ा
Thu, 04 Jun 2026 02:56 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:56 PM IST
सार
अलीगढ़ में मौसम को लेकर फिर अलर्ट मैसेज मोबाइल पर भेजा गया है। अगले तीन घंटों में आंधी-तूफान, बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। स्वयं और परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
मौसम विभाग का अलर्ट
- फोटो : X / @Indiametdept
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी से जूझ रहे अलीगढ़ के लोगों को फिर जल्द राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। अलर्ट के आधा घंटे बाद ही अलीगढ़ में मौसम बिगड़ गया। धूल भरी आंधी शुरू हो गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली कड़कने के साथ बारिश भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि जींद, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) खतौली, सकौती टांडा, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड, गुलौटी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, गभाना, जट्टारी, खैर, अलीगढ़, इगलास में अगले तीन घंटों में आंधी-तूफान और बारिश-ओलावृष्टि होने की बहुत अधिक संभावना है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ख्याल
- खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। स्वयं और परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
- आंधी-तूफान में सभी विद्युत उपकरण बंद रखें।
- यात्रा के दौरान सुरक्षित स्थान पर रुकें।
- टिन शेड, होर्डिंग्स, जर्जर भवनों, पेड़ों, मोबाइल टावर और बिजली के खंभों से दूरी बनाएं।
- धातु की वस्तुओं का उपयोग न करें और पेड़ों के नीचे शरण न लें।
- मौसम संबंधी अपडेट जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों पर नजर रखें।
- आपात स्थिति के लिए दवाइयाँ और खाद्य सामग्री तैयार रखें।