फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Alcohol bottles thrown, fire in the cistern

शराब की बोतलें फेंकी, तख्त में आग

Tue, 25 Apr 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 25 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Alcohol bottles thrown, fire in the cistern
देशी शराब के ठेके से शराब की पे‌िटयां फेंकती महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
ओजोन सिटी के पास देशी शराब के ठेके पर पहुंची गुस्साई महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए हजारों रुपये की शराब की बोतलें फेंक दी और तख्त में आग लगा दी। महिलाएं हर हाल में ठेका बंद कराने पर अड़ गई थीं। घटना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल भीड़ को संभाला। इस मामले में शराब ठेकेदार की ओर से क्वार्सी थाने में तहरीर दी गई है, जिस पर         मुकदमा दर्ज कराने की कार्यवाही होना बाकी है। 
विज्ञापन


ओजोन सिटी के पास असदपुर कयाम स्थित देशी शराब का ठेका राधाचरन के नाम से आवंटित है, जिस पर विनोद नाम का सेल्समैन काम करता है। सोमवार शाम पांच बजे के करीब 40-45 महिलाएं और 15 पुरुषों की भीड़ ठेके पर पहुंची और हमेशा के लिए बंद कराने को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच कुछ महिलाएं ठेके के अंदर घुस गईं और उन्होंने सेल्समैन को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


सेल्समैन किसी तरह से वहां से जान बचा कर भागा। इस दौरान महिलाओं ने शराब की बोतलें दुकान से बाहर फेंकना शुरू दिया। बोतलें बाहर फेंकने के बाद भी जब महिलाओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने दुकान के बाहर पड़े तख्त में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटें उठने से आसपास की दुकानें भी बंद हो गईं। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को खबर दी गई। क्वार्सी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग को बुझाया गया। महिलाओं को शांत कराने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।


जब पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लेने की सख्ती दिखाई तो महिलाएं पीछे हटीं। इस संबंध में ठेकेदार ने बताया है कि तकरीबन आठ हजार रुपये का नुकसान हुआ है। अभी ठेका सही से चला भी नहीं था कि ये घटना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed