अल कुरैश वेलफेयर सोसायटी ने जोड़ा कुनबा
अलकुरैश वेलफेयर सोसायटी और जमात उल कुरैश के संयुक्त प्रयासों से शुरू हुआ मिशन पुराने शहर में तेजी से फैल रहा है। मिशन ये कि बेटी की मंगनी घर पर ही होगी और शादी में दहेज का प्रदर्शन नहीं होगा। सोसायटी के अध्यक्ष शोहराब कुरैशी, प्रवक्ता एसएम यामीन, सचिव आरफीन, सचिव नौशाद कुरैशी और उपाध्यक्ष असलम ने इसका प्रचार प्रसार करने में पूरी ताकत झाेंक दी है।
गुरुवार को मदारगेट इलाके के मोहल्ले मानिक चौक सराय रतनलाल में मो. शफ ीक कुरैशी के आफि स पर एसके मॉल के मालिक हाजी उसमान की सदारत में मीटिंग हुई। तय हुआ कि सोसायटी के अभियान को आगे बढ़ा कर इससे सभी को जोड़ा जाए। पढ़े लिखे युवा इसकी अगुवाई करें।
रीति रिवाजों की दुहाई देने वालों को भी इस नेक काम के लिए प्रेरित किया जाए। जिससे एक सामान माहौल बना कर इस मिशन को मंजिल तक पहुंचाया जा सके।
इस मौके पर मो. असद कुरैशी, मो.कल्लू, मो. मुबीन, मो. इकबाल, मो. साबिर, मो. शाहिद, मो. जमील, मो. आले नबी, मो. अकरम, मो. जाकिर, मो. शफ ीक, हाजी उस्मान, मो. नदीम, मो. नौशाद,मो. शकील, मो. कफ ील, मो. नवीन कुरैशी, मो. अकरम कुरैशी, मो.चमन फ ारुख, मो. नौशाद कुरैशी सहित कई प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।