फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   baraatis dance to the melodious tunes of bandleaders on Akshaya Tritiya

Aligarh News: अक्षय तृतीया में बैंडबाजों की मधुर धुनों पर थिरकेंगे बाराती, बजेगी शहनाई

Sat, 22 Apr 2023 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 22 Apr 2023 01:26 AM IST
सार

ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। इसमें विवाह के लिए मुहूर्त निकलवाने की आवश्यकता नहीं रहती है। महामुहूर्त में परिजन युवक-युवतियों का विवाह कर सकते हैं।

विज्ञापन
baraatis dance to the melodious tunes of bandleaders on Akshaya Tritiya
शादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय तृतीया पर शनिवार को शहर भर में अबूझ मुहूर्त में बैंडबाजों की धुनों पर बाराती झूमेंगे तो शहनाई गूंजेगी। शादी, विवाह के चलते शहर में अधिकांश होटल, मैरिज होम, गार्डन एवं धर्मशालाएं बुक हो चुकी हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। इसमें विवाह के लिए मुहूर्त निकलवाने की आवश्यकता नहीं रहती है।

विज्ञापन


महामुहूर्त में परिजन युवक-युवतियों का विवाह कर सकते हैं। इस दिन को मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी के लिए विशेष शुभ माना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया ग्रहों का सुखद संयोग लेकर आ रही है। जहां देश के लग्न वृषभ में चंद्रमा अपनी उच्च राशि में लग्नेश शुक्र के साथ विराजमान रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति भी इसी दिन मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


ग्रहों का यह संयोग देश एवं आमजन के लिए सुख- शांति, समृद्धि एवं संपन्नता लाने वाला होगा। इस दिन दान पुण्य करना विशेष फलदायी होता है और इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है और कोई भी मांगलिक कार्य बिना किसी मुहूर्त के किए जा सकते हैं। अक्षय तृतीया को लेकर सराफा बाजार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में जमकर खरीदारी
अक्षय तृतीया को लेकर शुक्रवार को भी बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। पंरपरा के अनुसार लोगों ने स्वर्ण आभूषणों के साथ कपड़े, वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी की। इससे शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखी गई। अच्छी बिक्री होने से दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।


धार्मिक आयोजनों की रहेगी धूम
अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण कुल में जन्में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। शहर भर में विभिन्न संगठनों के स्तर से भी आयोजन को लेकर तैयारियां की गई हैं। निकाय चुनाव को लेकर भी तमाम दलों से जुड़े नेता इन आयोजनों में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed