फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akroor Maharaj dared to ride on the chariot

रथ पर सवार होकर अक्रूर महाराज ने दिए दर्शन

Thu, 12 Apr 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 12 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
Akroor Maharaj dared to ride on the chariot
घंटाघर अक्रूर पार्क से निकली अक्रूर जी महाराज की 21वीं शोभायात्रा में शािमल मुख्य डोला। - फोटो : अमर उजाला
वार्ष्णेय कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज की 21वीं शोभायात्रा उल्लास और उमंग के साथ निकाली गई। रथ पर सवार होकर निकले श्री अक्रूर जी महाराज की एक झलक दर्शन पाने के लिए शहर उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


श्री अक्रूर जी पार्क से निकली शोभायात्रा में बैंड, बारह राजकुमार व आकर्षक झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा कठपुला, जीटी रोड, रेलवे रोड, सराय हकीम, पत्थर बाजार, आगरा रोड, आर्य समाज मार्ग, दुबे पड़ाव होते हुए श्री वार्ष्णेय मंदिर में संपन्न हुई। डोले के साथ चल रहे कलाकारों ने मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया। इससे पूर्व पार्क में श्री अक्रूर जी की विशेष पूजा अर्चना हुई। अष्टधातु की श्री अक्रूर जी महाराज की मूर्ति पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बाहर से आए अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल बनाने में अखिल भारतीय श्री वार्ष्णेय युवा संगठन का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि राकेश गुप्ता साईं ने वार्ष्णेय समाज के लोकसभा व राज्य सभा में प्रतिनिधित्व की पुरजोर आवाज उठाई। पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने शोभायात्रा को विभिन्न समाज को जोड़कर रखने वाला बताया। समाज के पदाधिकारियों ने वार्ष्णेय समाज को उन्नति की ओर बढ़ाने की बात करते हुए कहा कि वार्ष्णेय समाज आज अपनी पहचान का मोहताज नहीं है। आज हर क्षेत्र में हमारे समाज की भागीदारी है। शाेभ्ाायात्रा में अखिल भारतीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा के अध्यक्ष एलडी वार्ष्णेय, महामंत्री सुशील वार्ष्णेय, संरक्षक हरीशंकर वार्ष्णेय, चंद्रशेखर सराफ, ओमप्रकाश वार्ष्णेय, विनोद पीएल, अखिल भारतीय युवा संगठन के संगठन प्रभारी मनोज गुप्ता, अध्यक्ष रतनदेव वार्ष्णेय, वित्त संयोजक नवीन मामा, कोषाध्यक्ष आदित्य वार्ष्णेय, रतन वार्ष्णेय, अन्नू बीड़ी, संजय गुप्ता, योगेश, कालीचरण वार्ष्णेय, विष्णु, इंद्र गुप्ता, इंजी. सुशील वार्ष्णेय, प्रवीन टप्पल, संतोष डिब्बा, आदित्य वार्ष्णेय, पंकज धीरज, देव वार्ष्णेय, लक्ष्मी वार्ष्णेय, सुमित विद्यार्थी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार की उन्नति में वार्ष्णेय अहम योगदान : फुरकान
श्री अक्रूर जी पार्क में श्री अक्रूर जी महाराज की शोभायात्रा के मौके पर मेयर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि उद्योग और व्यापार की उन्नति में वार्ष्णेय समाज का अहम योगदान है। देश में एक प्रतिष्ठित समाज के रूप में इस समाज की पहचान है।

मेधा व बुजुर्गों का सम्मान
वार्ष्णेय समाज के बुजुर्गों व 20 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। साथ ही समाज के लिए अहम योगदान देने वाले विशिष्टजनों के मरणोपरांत उनके परिवारीजनों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठजन सम्मान में रामकुमार वार्ष्णेय, विमलेश कुमारी, तारा देवी, सुशीला देवी, कुसुम गुप्ता, मरणोपरांत सम्मान में दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी डोरी लाल गुप्ता, सुरेश चंद्र वार्ष्णेय, संतोमल हलवाई, नरेंद्र कुमार वार्ष्णेय व नेत्रा वार्ष्णेय के परिवारीजनों को सम्मानित किया गया।

अग्रवाल युवा संगठन ने किया स्वागत 
श्री अक्रूर जी महाराज की शोभायात्रा का श्री अग्रसेन चौक रसलगंज पर श्री अग्रवाल युवा संगठन ने स्वागत किया। शोभयात्रा में शामिल लोगों का माल्यार्पण भी किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष ऋषभ गर्ग, महामंत्री प्रांजल गर्ग, सीए अविन अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, विनय अग्रवाल, प्रवीन मित्तल, प्रखर अग्रवाल, मनीष गर्ग, दुर्गेश अग्रवाल, गौरव मित्तल, प्रतीक अग्रवाल, अंकित, संदीप, हरिओम, पुनीत, मीडिया प्रभारी शरद बंसल आदि मौजूद रहे।     


शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा
स्वतंत्रता सेनानी फाउंडेशन ने श्री अक्रूर जी महाराज की शोभायात्रा का स्वागत कर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर अध्यक्ष कुंवर प्रमोद सेनानी, संयोजक सरदार स्वर्ण सिंह, इंजी. हिमांशु गुप्ता, राजाराम मित्र, दुष्यंत तोमर, प्रदीप शर्मा, गुरुवेश शर्मा, त्रिलोकीनाथ गौड़, सरदार जरनैल सिंह, इंद्रजीत सिंह, अरविंदर सिंह, नीरज आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed