{"_id":"6458add4f38d6af7b608a148","slug":"akhilesh-yadav-reached-aligarh-in-support-of-sp-candidates-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सपा प्रत्याशियों के समर्थन में अलीगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव, रोड शो से विपक्षियों को दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सपा प्रत्याशियों के समर्थन में अलीगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव, रोड शो से विपक्षियों को दिया संदेश
Mon, 08 May 2023 01:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 May 2023 01:37 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने रोड शो से विपक्षियों को दमदार विपक्ष का संदेश दिया। रोड शो में सपाईयों ने पैदल और वाहन से मुलायम सिंह यादव अमर रहे और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
रोड शो में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अलीगढ़ में मेयर प्रत्याशी जमीरउल्लाह खान और नगर पंचायत-पालिका के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे। अखिलेश यादव ने रोड शो से विपक्षियों को दमदार विपक्ष का संदेश दिया। रोड शो में सपाईयों ने पैदल और वाहन से मुलायम सिंह यादव अमर रहे और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव धनीपुर हवाई पट्टी पर पहुंचे। उसके बाद वह जमालपुर रोड शो के लिए रवाना हुए। जमालपुर से रोड शो की शुरुआत हुई, अखिलेश यादव खुली जीप में प्रत्याशी जमीरउल्लाह खान और सपा नेता अज्जू इश्हाक के साथ सवार हुए। रोड शो में सपाई पैदल और वाहनों से सपा के झंडे लेकर दिखे। रोड शो में अखिलेश यादव ने जनता से प्रत्याशी जमीरउल्लाह खान और नगर पंचायत और नगर पालिका के सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
अखिलेश यादव जमालपुर पुल से जीप में बने रथ में सवार होकर रोड शो में वोट मांगते दिखे। रोड शो पुरानी चुंगी स्थित एएमयू सेनेटरी गेट पहुंचा। इसके बाद वे कार में सवार होकर क्वार्सी थाने के सामने रामबाग कालोनी में अतरौली के पूर्व विधायक वीरेश यादव के आवास पर पहुंचे, जहां पूर्व विधायक के नवदंपति पुत्र-बहू को आशीर्वाद दिया। अब अखिलेश यादव आगरा रोड के क्लार्स-इन होटल के लिए रवाना हो गए हैं।