{"_id":"680fd9ee7c95954977027f1c","slug":"akhilesh-yadav-angry-over-release-of-accused-of-attack-on-ramjilal-suman-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: 'ये दिखावटी कार्रवाई', रामजीलाल सुमन पर हमले के आरोपियों को छोड़ने पर बिफरे अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav: 'ये दिखावटी कार्रवाई', रामजीलाल सुमन पर हमले के आरोपियों को छोड़ने पर बिफरे अखिलेश यादव
Tue, 29 Apr 2025 01:11 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:11 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा राज में एक दलित सांसद के ऊपर हुए जानलेवा हमले पर दिखावटी कार्रवाई की गई। अगर 24 घंटे में ही छोड़ना था, तो गिरफ्तार ही क्यों किया था। उत्तर प्रदेश का पीडीए समाज ये नाइंसाफी देख रहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा सासंद रामजीलाल सुमन पर हमले के आरोपियों की रविवार शाम गिरफ्तारी व चंद घंटों में रिहाई से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी खफा हैं। उन्होंने सोमवार देर शाम इसे दिखावटी कार्रवाई करार देते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि चट गिरफ्तारी, पट जमानत, सपा सासंद पर हमला करने वाले सभी आरोपी रिहा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ये है भाजपा राज में एक अनुसूचित सासंद के ऊपर हुए जानलेवा हमले पर की गई दिखावटी कार्रवाई। अगर 24 घंटे में ही छोड़ना था तो गिरफ्तार ही क्यों किया था। उप्र का पीडीए समाज ये नाइंसाफी देख रहा है। उप्र में ‘महा अन्यायराज’ है। और कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन
बता दें कि सोमना मोड़ पर सुमन के काफिले पर हमले के बाद रविवार शाम मुकदमे के आधार पर पुलिस ने राजपूत करणी सेना के जिला संयोजक कृष्णा ठाकुर सहित पांच लोग गिरफ्तार किए थे। मगर देर रात उनको शांति भंग में पाबंद कर एसडीएम गभाना के समक्ष पेश किया था। जहां से उनको निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: रामजी लाल प्रकरण से अलर्ट हुई बसपा बनाएगी नई रणनीति, सपा को भी घेरने की होगी कोशिश; आकाश को लेकर ऊहापोह
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन