फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BSP alerted by Ramji Lal issue will make new strategy, will try to corner SP as well; confusion over Akash

यूपी: रामजी लाल प्रकरण से अलर्ट हुई बसपा बनाएगी नई रणनीति, सपा को भी घेरने की होगी कोशिश; आकाश को लेकर ऊहापोह

Mon, 28 Apr 2025 10:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Apr 2025 10:39 PM IST
सार

BSP Dalit politics: रामजी लाल सुमन के प्रकरण में सपा की सक्रियता के बाद बसपा बैकफुट पर दिख रही है। अब इस मामले में बसपा नई रणनीति के साथ दिखने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
UP: BSP alerted by Ramji Lal issue will make new strategy, will try to corner SP as well; confusion over Akash
आकाश आनंद को लेकर बनी है मायावती की दुविधा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दलितों पर हमले और उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को लेकर जारी सियासत ने बहुजन समाज पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सपा सांसद रामजी सुमन पर हुए हमले को मुद्दा बनाकर दलितों के बीच अपनी सियासी जमीन को मजबूत कर रही है, जिससे बसपा को अपना वोटबैंक खिसकने की चिंता सताने लगी है।

विज्ञापन


दरअसल, बसपा गौतमबुद्ध और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने, दलितों की बरात पर होने वाले हमले और उनके उत्पीड़न के खिलाफ आवाज तो उठा रही है, लेकिन उसे उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिल रहा है। इस पर पार्टी हाईकमान ने वरिष्ठ नेताओं को अब दलितों के साथ होने वाली घटनाओं की गहनता से पड़ताल करने और उनके घरों पर जाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पार्टी इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन शुरू करने की रणनीति तय करेगी। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है कि बसपा को सपा से ज्यादा आजाद समाज पार्टी से नुकसान हो रहा है। पार्टी में बीते दिनों मची उठापटक ने भी समर्थकों को विचलित किया है। इससे पहले बीते लोकसभा चुनाव में भी सपा के पीडीए के नारे ने दलितों को भ्रमित किया था। जानकारों की मानें तो बदली परिस्थितियों में दलित वोटबैंक असमंजस में है और नए विकल्प तलाश रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश पर भी ऊहापोह

बसपा में पूर्व नेशनल को-आर्डिनेटर आकाश आनंद को कोई अहम जिम्मेदारी नहीं देने से भी कार्यकर्ता निराश हैं। दरअसल, आजाद समाज पार्टी का मुकाबला करने और युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए आकाश आनंद को मुफीद माना जा रहा था। उनकी जगह मायावती ने अपने पुराने वरिष्ठ पदाधिकारी राजाराम को नेशनल को-ऑर्डिनेटर बना दिया है जिससे आकाश के समर्थक निराश हैं। वहीं, बिहार चुनाव की जिम्मेदारी नेशनल कोे-ऑर्डिनेटर रामजी गौतम को सौंपी गई है।
 

UP: आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, बोले- अब राजनीतिक मामलों में ससुराल पक्ष की नहीं सुनूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed