फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akansha and Part Hissiptal were running without registration

बिना पंजीकरण के चल रहे थे आकांशा और अंश हासिप्टल

Sun, 07 Jul 2019 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Akansha and Part Hissiptal were running without registration
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को संयुक्त रूप से कार्यवाही कर खैर बाईपास और खैर रोड पर बिना पंजीकरण के चल रहे आकांक्षा हास्पिटल और अंश हास्पिटल पर छापा मारा। इस दौरान दोनों ही जगह गंभीर अनियमितताएं मिलीं, जो मरीजों की जान के लिए खतरनाक थीं। दोनों हास्पिटल के आपरेशन थिएटरों को सील कर दिया गया है। दोनों हास्पिटल संचालकों को निर्धारित अवधि में सीएमओ कार्यालय आकर अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रशासन की ओर से एसीएम द्वितीय अंजुम बी और एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम खैर बाईपास पर पहुंची। यहां पर आकांक्षा हास्पिटल पर छापा मारा। डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि इसका पंजीकरण ही नहीं था।
विज्ञापन

इसका आपरेशन थिएटर अवैध था। कौन सा डाक्टर, कब, क्या और कैसे इलाज कर रहा है, इसका कोई विवरण अस्पताल में नहीं था। पता चला कि यहां पर मेडिकल कालेज से भी कुछ डाक्टर आकर इलाज करते हैं। यहां पर ट्रेंड स्टाफ भी नहीं था। इसके आपरेशन थिएटर को सील कर दिया गया। इसी तरह खैर रोड पर अंश हास्पिटल की भी यही स्थिति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पास भी कोई पंजीकरण नहीं था। इसके आपरेशन थिएटर को भी सील कर दिया गया। टीम ने रामघाट रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर और अन्य हास्पिटल पर छापा मारा। यहां पर सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।

पूरा हास्पिटल सील करते तो यहां जो मरीज भर्ती हैं उन्हें तकलीफ हो जाती। वह एक दो दिन में यहां से चले जाएंगे। दोनों के आपरेशन थिएटर सील कर दिए गए हैं। दोनों झोलाछाप वाली स्थिति में चल रहे थे। मरीजों की जान को यहां बहुत ही खतरा है
- डॉ. पीके शर्मा, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed