{"_id":"6a10366524162067e1081de3","slug":"airbags-failed-to-deploy-due-to-the-seat-belt-not-being-fastened-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: सीट बेल्ट नहीं लगने से खुल नहीं सके थे एयरबैग, वरना बच जाती विवके और तान्या की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा: सीट बेल्ट नहीं लगने से खुल नहीं सके थे एयरबैग, वरना बच जाती विवके और तान्या की जान
Fri, 22 May 2026 04:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 22 May 2026 04:27 PM IST
सार
हादसे में कार में सवार बैंक मैनेजर विवेक चंद्रा और महिला असिस्टेंट मैनेजर तान्या शर्मा की मौके पर ही जान चली गई थी। कार तान्या शर्मा चला रही थीं। रात के अंधेरे में अलीनगर के पास कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक गहरे गड्ढे में पलट गई थी।
विज्ञापन
विवेक चंद्रा बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर, तान्या शर्मा बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अलीनगर के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया दो अधिकारियों की मौत हादसे के साथ एक सबक भी है। इस मामले में साफ हुआ है कि दोनों ने ही हुंडई वेन्यू कार की सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी, जिससे कार के एयरबैग नहीं खुल सके। इस वजह से बचाव की संभावना ही खत्म हो गई।
विज्ञापन
आधुनिक गाड़ियों में एयरबैग सिस्टम सीट बेल्ट से जुड़ा होता है। सीट बेल्ट पर झटके से खिंचाव होने पर ही एयरबैग सिस्टम एक्टिव होता है। अगर ड्राइवर या सह-यात्री ने सीट बेल्ट नहीं पहनी है, तो गाड़ी का कंप्यूटर मान लेता है कि एयरबैग खोलने से इंसान को और गंभीर चोट लग सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ... Accident: पत्नी-बच्चों से किया छुट्टियों में घुमाने का वायदा, बेटी के लिए डोली सजानी थी, पर हुआ कुछ और
विज्ञापन
मंगलवार की रात हुए हादसे में कार में सवार बैंक मैनेजर विवेक चंद्रा (38) और महिला असिस्टेंट मैनेजर तान्या शर्मा (30) की मौके पर ही जान चली गई थी। कार तान्या शर्मा चला रही थीं। रात के अंधेरे में अलीनगर के पास कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक गहरे गड्ढे में पलट गई थी।
यह भी पढ़ें ... UP: अलीगढ़ में हादसा, बेकाबू होकर पलटी कार, बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर की दर्दनाक मौत
जानकार कहते हैं कि एयरबैग लगभग 300 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से खुलता है। अगर आपने सीट बेल्ट नहीं लगाई है, तो झटके से आपका शरीर आगे की ओर फेंका जाएगा और खुलते हुए एयरबैग का तेज ब्लास्ट आपके चेहरे या गर्दन पर लगने से जान भी जा सकती है, इसलिए कई गाड़ियों में सीट बेल्ट न लगाने पर एयरबैग लॉक हो जाते हैं।