{"_id":"61915b54fc26db418a0e8b7a","slug":"air-pollution-city-office-news-ali2781508131","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु प्रदूषण : सुबह फूलीं सांसें, शाम को कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु प्रदूषण : सुबह फूलीं सांसें, शाम को कुछ राहत
विज्ञापन
रविवार शाम 6 बजे जीटी रोड पर छाई धुंध।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फशनिवार शाम छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक शहर में 18 फीसदी तक वायु प्रदूषण बढ़ा। मुख्य प्रदूषक 2.5 का स्तर भी 100 से बढ़कर 139 पर पहुंच गया। सामान्यत: इसका स्तर 35 होना चाहिए। ऐसे में सांस के रोगियों की सांसें फूलनी लगीं। हालांकि, शाम तक वायु प्रदूषण सूचकांक 166 पर आ गया। ऐसे में चिकित्सकों और पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह के वक्त मानव श्रम करने से बचें। घर से मास्क पहनकर ही निकलें। बच्चे-बुजुर्गों और सांस के रोगियों को बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।
शहर में इन दिनों सांसों पर संकट लगातार गहरा रहा है। रविवार को दिल्ली में वायु प्रदूषण थोड़ा कम हुआ। लेकिन अलीगढ़ में 18 फीसदी तक वायु प्रदूषण की बढ़ोतरी हुई। शनिवार शाम को जहां वायु प्रदूषण सूचकांक 162 था, वहीं रविवार सुबह नौ बजे तक 194 तक पहुंच चुका था। मुख्य प्रदूषक 2.5 की गुणवत्ता 100 से बढ़कर 139 पर पहुंच गई। चिकित्सकों व पर्यावरण वैज्ञानिकों का कहना है कि वायु प्रदूषण से बचना चाहिए। घर की खिड़कियों को बंद करके रखना चाहिए। घर से बाहर निकलें तो मास्क पहनकर निकलें। जबकि घर के बाहर मानव श्रम यानी व्यायाम, मजदूरी या अन्य काम से लोगों को बचना चाहिए। रोगियों और बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि सबसे पहले इन्हें ही समस्या होती है।
रविवार सुबह वायु प्रदूषण बढ़ गया था। शाम होते-होते फिर से पिछले दिनों की तुलना में रहा। वायु प्रदूषण को देखते हुए सतर्कता बरती जानी चाहिए। मानवश्रम, बच्चों और रोगियों को बाहर जाने से बचना चाहिए। बाहर निकल रहे हैं तो मास्क पहनकर निकलें।
विज्ञापन
-जेपी सिंह, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड।