फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   air of Aligarh city worsened again

Aligarh: फिर बिगड़ी शहर की हवा, तीन चौराहे रेड जोन में, 300 के पार पहुंचा एक्यूआई, पांच चौराहे खतरे के करीब

Mon, 09 Dec 2024 03:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 03:14 AM IST
सार

मसूदाबाद, एटा चुंगी, दूबे का पड़ाव, सेंटर प्वाइंट और आगरा रोड चौराहा की एक्यूआई 300 के करीब पहुंच गया है। ये चौराहे आरेंज जोन में हैं। यानी सात चौराहों की हवा जहरीली है।

विज्ञापन
air of Aligarh city worsened again
अलीगढ़ शहर - फोटो : संवाद

विस्तार

एक बार फिर अलीगढ़ शहर की हवा बिगड़ गई है। तीन चौराहे रेड जोन में आ गए हैं, जबकि पांच चौराहों की हवा जहरीली होने के कगार पर है। अचानक जहरीली हुई हवा से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होने लगा है। 

विज्ञापन

 
शहर में जगह-जगह चल रहे सरकारी और गैर सरकारी निर्माण कार्यों के कारण उड़ने वाले धूल, आतिशबाजी, घरों, होटलों, रेस्टोरेंटों व कारखानों से निकलने वाले धुएं से हवा जहरीली हो गई है। चार दिसंबर को भी कलक्ट्रेट और कंपनी बाग की हवा जहरीली हो गई थी। मगर समय रहते नगर निगम ने काबू पा लिया था। जिसके कारण हवा में सुधार हुआ था। लेकिन रविवार को एक बार फिर से कलक्ट्रेट, रसलगंज और कंपनी बाग चौराहे का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया। जिसके कारण यह रेड जोन में हैं। 
विज्ञापन


वहीं, मसूदाबाद, एटा चुंगी, दूबे का पड़ाव, सेंटर प्वाइंट और आगरा रोड चौराहा की एक्यूआई 300 के करीब पहुंच गया है। ये चौराहे आरेंज जोन में हैं। यानी सात चौराहों की हवा जहरीली है। जिसके कारण बुजुर्ग और बीमार के साथ बच्चों को सांस लेने और त्वचा रोग की परेशानी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में वायु प्रदूषण एक बार फिर से बढ़ गया है। एक्यूआई रिपोर्ट में तीन चौराहे रेड और पांच ऑरेंज जोन में हैं। ऐसे में इन सभी चौराहों की हवा को शुद्ध करने के लिए हर दिन दोनों समय एंटी स्मॉग गन से छिड़काव कराया जा रहा है। पेड़ों व सड़कों की धुलाई के साथ धूल को हटाया जा रहा है। जल्द ही हवा में सुधार आएगा। - विनोद कुमार, नगर आयुक्त 

शहर के चौराहों की एक्यूआई रिपोर्ट

  • कलक्ट्रेट तिराहा- 327.03 रेड
  • रसलगंज चौराहा-368.31-रेड
  • कंपनी बाग चौराहा-329.75 रेड
  • एटा चुंगी-291.17- ऑरेंज
  • मसूदाबाद-283.86 - ऑरेंज
  • सेंटर प्वाइंट-210.03 ऑरेंज
  • आगरा रोड-206.46 ऑरेंज जोन
  • दूबे का पड़ाव-204.96- ऑरेंज
  • एमएयू सर्किल-142.88 यलो
  • बारहद्वारी-46.26 ग्रीन जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed