फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   agla Parsi rape-dacoity case:

नगला परसी कांड में सात वर्ष बाद मिली दसवीं गवाह

Tue, 09 Aug 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
agla Parsi rape-dacoity case:
प्रदेश की सियासत में भूचाल लाने वाले 28 वर्ष पुराने जिले के बहुचर्चित नगला परसी दुष्कर्म-डकैती कांड में ट्रायल ने फिर गति पकड़ ली है। एडीजे विशेष एससी एसटी की अदालत में विचाराधीन मुकदमे में दसवीं गवाह दुष्कर्म पीड़िता सात वर्ष बाद पहुंची। उसकी गवाही पूरी कराई गई और अब 11वें गवाह के रूप में पूर्व विधायक पुत्र रजनेश यादव को तलब किया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 1994 में दादों के गांव नगला परसी एक ईंट भट्ठा पर हुए इस कांड में लूटपाट के लिए आए आरोपियों पर भट्ठा मजदूरों की झोंपड़ियों में घुसकर डाका डालने व दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। सपा शासनकाल में यादव बहुल क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज कांड में थाना पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगा था। खबर पर तमाम सियासी दिग्गज मौके पर पहुंचे थे और मुकदमा दर्ज हुआ था। तत्कालीन एसओ को निलंबित तक किया गया था। एडीजीसी चमन प्रकाश शर्मा के अनुसार, इस प्रकरण में अब तक पीड़ित पक्ष के 9 गवाह पेश हो चुके थे। 10वें गवाह के रूप में खुद दुष्कर्म पीड़ित 2015 से नहीं मिल रही थी। घटना के समय वह 14 वर्ष की थी। अभियोजन के प्रयास व पुलिस की मदद से उसे बदायूं में खोजा गया और तलब कराया गया। सोमवार को दुष्कर्म पीड़ित अदालत में गवाही देने पेश हुई। एडीजीसी के अनुसार उसकी गवाही हो गई। अब इस तरह इस मुकदमे में 10 गवाह पेश हो गए। अब इस मामले में पुलिस द्वारा गवाह बनाए गए पूर्व विधायक तिलक सिंह के पुत्र व लंबे समय तक कांग्रेस में सक्रिय रहे रजनीश यादव तलब किए गए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य गवाह और रह गए हैं। उन्हें भी तलब कराया जाएगा।
विज्ञापन

रोरावर कांड में पूर्व विधायक व पूर्व मेयर पेश
अलीगढ़। महानगर के देहली गेट के रोरावर कांड में सोमवार को पूर्व विधायक संजीव राजा व पूर्व मेयर शकुंतला आरोपी पेश हुए। अब इस मामले में 23 अगस्त तारीख नियत कर दी गई है। एडीजे-3 की अदालत में विचाराधीन इस मुकदमे में भाजपा नेता राजीव भारती व इमरान जोंटी के गैरजमानती वारंट जारी थे। मगर वे हाजिर नहीं हुए। एडीजीसी कुलदीप तोमर के अनुसार इस मामले में दोनों के गैर जमानती वारंट जारी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed