फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   after three time failure in upsc, neelam got success in uppsc at first attempt

यूपीएससी में तीन बार नाकाम होने के बाद नीलम ने पहली प्रयास में पास की पीसीएस-2019

Thu, 18 Feb 2021 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
after three time failure in upsc, neelam got success in uppsc at first attempt
अलका वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
यूपीएससी में तीन बार की नाकामी भी नीलम सिंह चौहान के हौसले को नहीं डिगा सका। इसके बाद उन्होंने पहले प्रयास में ही यूपीपीसीएस-2019 में कामयाबी हासिल कर ली। नीलम उन छात्र-छात्राओं के लिए भी मिसाल बन गई हैं, जो एक-दो नाकामी से अपने लक्ष्य को बदल लेते हैं। वास्तव में नीलम अपनी मेहनत से अपराजिता बन गईं।
विज्ञापन


बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह के सुरक्षाकर्मी हेड कांस्टेबल राम प्रकाश सिंह चौहान मूलत: आगरा जिले के खंदौली क्षेत्र के नगला धमाली निवासी हैं। वह पिछले 22-23 साल से विधायक के सुरक्षाकर्मी हैं। उनकी बेटी नीलम सिंह ने वर्ष 2010 में नवोदय विद्यालय से 10वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद एएमयू से डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग की। फिर, वर्ष 2017 में यूपीटीयू से बीटेक (सिविल) की डिग्री ली। बचपन से ही नीलम को प्रशासनिक सेवा में जाने का जुनून था। अपनी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं।
विज्ञापन


पिता राम प्रकाश सिंह ने बताया कि लगातार तीन बार बेटी यूपीएससी की परीक्षा में असफल हो गई थी। उसने एक साल दिल्ली में तैयारी की। इसके बाद घर लौट आई और यहीं रहकर तैयारी करने लगी। उन्होंने बेटी को यूपीपीसीएस की परीक्षा में बैठने की सलाह दी। बेटी से बोले, पहले यह परीक्षा निकाल लो। उसने मेरी बात मान ली और सफल हो गई। बेटी के हौसले को टूटने नहीं दिया। नीलम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, रिश्तेदारों व शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि भले ही सफलता देर से मिले, लेकिन मिलती जरूर है। बस, एकाग्रता बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस-2019 में जिले के विद्यार्थियों को मिली सफलता
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2019 का परिणाम जारी कर दिया। परिणाम में जिले के कई विद्यार्थियों को सफलता मिली है। सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका मालवीय पुस्तकालय में तैयारी कर रहे आठ विद्यार्थियों ने पीसीएस-2019 का साक्षात्कार दिया था, जिसमें पांच ने परचम लहराया। हेमंत चौधरी, वेद प्रकाश, निशांत तिवारी, अभिषेक वर्मा नायब तहसीलदार बनेंगे, जबकि देवकी नंदन शर्मा को जिला गन्ना अधिकारी का पद मिलेगा।


मार्गदर्शिका का संचालन तत्कालीन एसडीएम कोल पंकज कुमार वर्मा ने शुरू किया था। इस समय पुस्तकालय के सचिव एमके माथुर के निर्देशन में मार्गदर्शिका का संचालन हो रहा है। हाथरस के गंथरी शाहपुर निवासी रेलवे कर्मी किशनवीर सिंह की बेटी अलका वर्मा को पीसीएस-19 में सफलता मिली है। घर-परिवार में खुशी का माहौल है। असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज के पद पर अलका चयनित हुई हैं। बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह के सुरक्षाकर्मी राम प्रकाश सिंह चौहान की बेटी नीलम सिंह चौहान ने पीसीएस-19 सफलता पाई है।

हेमंत चौधरी।

हेमंत चौधरी। - फोटो : CITY OFFICE

 

नंदन शर्मा।

नंदन शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE

 

वेद प्रकाश ।

वेद प्रकाश । - फोटो : CITY OFFICE

 

नीलम सिंह  चौहान। पीसीएस 2019 में चयन

नीलम सिंह चौहान। पीसीएस 2019 में चयन- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed