फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After the resentment, the work of filling the potholes of the roads in Aligarh started

Aligarh: नाराजगी के बाद अलीगढ़ में सड़कों के गड्ढ़े भरे जाने का काम शुरू, 15 नवंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

Sun, 30 Oct 2022 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2022 01:18 AM IST
सार

बजट के अभाव में सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही थी। प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने भी सड़कों की बदहाली को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिसके बाद सड़कों की मरम्मत कराने का काम शनिवार से ही शुरू कराया गया।

विज्ञापन
After the resentment, the work of filling the potholes of the roads in Aligarh started
मैरिस रोड़ पर हो रहे गड्ढ़ो से बचकर निकलते वाहन सवार। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ समेत प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त कराने के लिए 15 नवंबर तक की समय सीमा तय की है। इसके बाद भी जिले भर में सड़कों में हो रहे गड्ढ़ों को नहीं भरा जा रहा। खुद मुख्यमंत्री भी अलीगढ़ आकर सड़कों की बदहाली को देखने के साथ कड़ी नाराजगी भी जता चुके हैं। सड़कों की मरम्मत के लिए अलीगढ़ से करीब 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

विज्ञापन


बजट के अभाव में सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही थी। अब प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने भी सड़कों की बदहाली को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने अलीगढ़ मंडल में सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढ़ों को भरे जाने में हो रही देरी और कार्य में पिछड़ जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। इसके बाद अफसरों में खलबली मच गई है। उन्होंने बदहाल पड़ी सड़कों की मरम्मत कराने का काम शनिवार से ही शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


बारिश से बिगड़ गई सड़कों की सूरत
जिले में पहले से ही सड़कें बदहाल थीं। रही-सही कसर बारिश ने पूरी कर दी। इससे राहगीरों एवं वाहन चालकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सड़कों में अनगिनत गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। गड्ढ़ों के चलते वाहनों में भी काफी नुकसान हो रहा है और सड़क हादसों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। सरकार का दावा था कि बारिश से पहले ही सड़कों के गड्ढों की मरम्मत कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब कई-कई फीट गहरे हो चुके इन गड्ढ़ों से लगातार हादसे बढ़ रहे हैं और राहगीरों का चलना तक मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकताओं वाली सड़कों पर पहले काम
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी विभाग) ने जिले में जीटी रोड समेत करीब 140 सड़कों को मरम्मत के लिए चुना है। जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं वाली प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच -91 गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस वे पर भी मरम्मत का काम शुरू हो गया है।

हादसों का कारण बन रहे गढ्ढे़
हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे से अलीगढ़-बुलंदशहर की सीमा तक कई स्थानों पर सड़क पर गढ्ढे हैं। बीच-बीच में पैचवर्क कर खानापूर्ति कर दी जाती है। कुछ दिन बाद फिर वही स्थिति हो जाती है। यह गड्ढ़े लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। मथुरा, आगरा रोड पर भी कई स्थानों पर सड़क में हो रहे गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं।

देहात क्षेत्र में अतरौली- गनियावली, अतरौली -भवनखेड़ा, नहल, पनेहरा, बरला, गंगीरी, छर्रा, अकराबाद, जलाली, हरदुआगंज, जवां, बरौली, गभाना, चंडौस, जट्टारी, टप्पल, इगलास, मडराक आदि क्षेत्रों में गांवों को जाने वाले तमाम संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हैं और उनमें गड्ढों की भरमार है। इससे ग्रामीणों एवं वाहन चालकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर भर की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे़
महानगर में आगरा रोड से लेकर सासनीगेट चौराहा, गांधीपार्क बस स्टैंड तक तमाम स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। छर्रा अड्डा पुल से लेकर एटा चुंगी चौराहा, धनीपुर मंडी के पास भी सड़क बेहद खस्ताहाल हो गई है। यहां पर तो कदम-कदम पर गड्ढे हैं। मीनाक्षी पुल पर भी सड़क काफी क्षतिग्रस्त है। रामघाट रोड पर अतरौली अड्डा, किशनपुर तिराहा, केला नगर तिराहा, मैरिस रोड, स्टेशन रोड, स्टेट बैंक तिराहा, अचलताल आदि स्थानों पर सड़क बेहद दयनीय एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में जा पहुंची हैं।

सड़कों की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। सड़कों में हो रहे गड्ढ़े घातक हो रहे हैं। खासकर रात के समय इन गड्ढ़ों से हादसे बढ़ गए हैं। - आशीष अग्रवाल, मैरिस रोड
सरकार ने बारिश से पहले ही इन गड्ढ़ों को भरने का आदेश दिया था, लेकिन उन्हें अब तक नहीं भरा जा सका है। इससे परेशानी बढ़ गई है। - इमरान राजा, मैरिस रोड
सड़क में हो रहे गहरे गड्ढ़े जानलेवा साबित हो रहे हैं, रोजाना कोई न कोई हादसा हो रहा है। फिर भी विभागीय अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - गौरव प्रताप सिंह, आईटीआई रोड
आम लोगों को सड़कें गहरा जख्म दे रही हैं। सड़क के गहरे गड्ढ़े लोगों को दर्द देने का काम कर रहे हैं, वहीं उड़ती धूल आंखों को परेशान कर रही है। - शरद बंसल, सारसौल
सड़कों में हो रहे गड्ढों को भरने के लिए शासन को करीब 100 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। इस बजट से जिले की 140 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की मरम्मत एवं नए सिरे से निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं वाली सड़कों को शामिल किया गया है। - योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed