फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After reaching the blood bank, the DM said, I want to donate blood

अलीगढ़ः ब्लड बैंक पहुंचकर डीएम ने कहा, मुझे रक्तदान करना है

Fri, 17 Sep 2021 06:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
After reaching the blood bank, the DM said, I want to donate blood
मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में व्यवस्थाओं का लिया जायजा लेती जिलाधिकारी - फोटो : CITY OFFICE
मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने रक्तदान किया। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय से लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तक में इसकी तारीफ हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि इससे रक्तदान अभियान को नया बल मिलेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. रविवार शाम को अचानक मलखान सिंह जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में पहुंच र्गइं। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से रक्तदान की इच्छा व्यक्त की। किसी को पहले से अंदाजा नहीं था कि जिलाधिकारी रक्तदान करेंगी। रक्तदान के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक में उपलब्ध सुविधाओं के साथ यह भी जानकारी ली कि इसे और बेहतर बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत है। रक्तदान करने वाले लोगों एवं संस्थाओं की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जंबो पैक तैयार करने के लिए मशीन की जरूरत है। डेंगू एवं अन्य वायरल बीमारियों में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ जाती है। सीएमएस डॉ. रामकिशन ने बताया कि जिलाधिकारी ने रक्तदान कर अनुपम उदाहरण पेश किया है। यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है। रक्तदान के दौरान सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed