{"_id":"6a18ad3fe0e74862bd02c2a1","slug":"after-offering-prayers-i-prayed-for-peace-in-the-country-aligarh-news-c-2-1-ald1025-984354-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नमाज अदा कर मांगी देश के अमन चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नमाज अदा कर मांगी देश के अमन चैन की दुआ
विज्ञापन
छर्रा में ईद की नमाज करते हुए नमाजी। संवाद
- फोटो : samvad
जनपद की ईदगाहों में शुक्रवार को ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए। नमाज के बाद सभी ने देश के अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया।
चंडौस में जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद हुजेफा द्वारा नमाज पढ़ी गई। इस दौरान इस दौरान एसडीएम गभाना हरिशचंद, सीओ गभाना महेश कुमार, कोतवाल सत्यवीर सिंह मौजूद रहे।
विजयगढ़ में कीमी जामा मस्जिद पर मौलाना मोहम्मद जिल्ले मुस्तफा के निर्देशन में नमाज पढ़ी गई। इस दौरान पूर्व चेयरमैन संजीव कुमार काका, समाजसेवी सागर चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दादों में मौलाना निजामुद्दीन रजा ने अदा कराई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी रणजीत सिंह ईदगाह परिसर में मौजूद रहे।
गंगीरी के गांव बिलौना, बूढागांव, शादीपुर कनौवी, हसनपुर बढारी बुजुर्ग गालिवपुर हुसैपुर गंगीरी सहित सभी गांव में पुलिस की देखरेख में ईद की नमाज पढ़ी गई। छर्रा में नमाज के बाद लोगों एक-दूसरे के गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। गोंडा कस्बा स्थित ईदगाह में नमाज हाफिज जब्बार हुसैन ने अता कराई।
कस्बा टप्पल में अलीगढ़-पलवल वाया जेवर नेशनल हाईवे के किनारे स्थित ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम असगर अली ने सुबह आठ बजे नमाज अदा कराई। टप्पल सहित क्षेत्र के आसपास के गांव के हजारों लोगों ने ईदगाह में शांतिपूर्वक ईद की नमाज पढ़ी। शांति व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद रहे।
कस्बा जट्टारी स्थित जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की गई व सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौकद रही।
जवां क्षेत्र की नगर पंचायत बरौली की ईदगाह पर ईद में व ग्राम सुमेरा, तालिमनगर, गोधा, कासिमपुर में नमाज अदा की गई।