फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After husband death both parties clashed over belongings

Aligarh News: पति की मौत के बाद सामान को लेकर भिड़े दोनों पक्ष, पहुंचे कोतवाली

Fri, 17 Jan 2025 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2025 01:09 AM IST
सार

सामान को लेकर दोनों पक्ष के लोग कोतवाली के गेट पर दोबारा से भिड़ गए और मारपीट करने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों पक्ष के युवकों को कोतवाली में बिठा लिया।

विज्ञापन
After husband death both parties clashed over belongings
मारपीट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली के गांव जामनका में पति की मौत के बाद दहेज का सामान वापस लेने पहुंचे पत्नी के मायके वालों से कहासुनी हुई। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंच गया।

विज्ञापन


गांव निवासी रवि कुमार (25) की मौत 10 दिसंबर को दिल्ली में उसके कमरे में ही हो गई थी। उसका अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया था। अब उसकी पत्नी ससुराल में नहीं रहना चाहती है। 16 जनवरी को महिला के मायके वाले शादी में दिये गये सामान को वापस लेने गांव पहुंचे। ससुराल वालों ने इसका विरोध किया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


सामान को लेकर दोनों पक्ष के लोग कोतवाली के गेट पर दोबारा से भिड़ गए और मारपीट करने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों पक्ष के युवकों को कोतवाली में बिठा लिया। पति पक्ष का कहना था कि वह पुलिस की मौजूदगी में दहेज के सामान को वापस देना चाह रहे थे, जिसका लड़की पक्ष विरोध कर रहा था। इसी को लेकर मारपीट हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed