फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After 33 years, the CM of UP will come to AMU

33 साल बाद यूपी के सीएम आएंगे एएमयू

Wed, 12 May 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
After 33 years, the CM of UP will come to AMU
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) आ रहे हैं। 33 साल बाद प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री एएमयू आ रहा है। इनसे पहले 1988 में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी एएमयू में आए थे।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में आगमन बेहद जटिल परिस्थितियों में हो रहा है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इतिहास के मामलों के जानकार डॉ. राहत अबरार के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार के योगी पहले मुख्यमंत्री हैं, जो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आ रहे हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा, तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी और उनसे पहले पंडित गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय परिसर में अतिथि के रूप में आ चुके हैं। डॉ. राहत अबरार कहते हैं कि एएमयू एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इसलिए यहां पर राज्यपाल और राष्ट्रपति आदि को अतिथि के रूप में आमंत्रित करने की परंपरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सन 2005 में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कैनेडी हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में आए थे। लेकिन उस समय वह पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में आमंत्रित थे। देश के दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्री समय-समय पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आते रहे हैं।

सन 2000 में जम्मू कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला विवि आए थे और उन्होंने तत्कालीन कुलपति महमूद उर रहमान द्वारा निर्मित कराया गया बाब ए सैयद का उद्घाटन किया था। इसके अलावा विश्वविद्यालय में बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल समय-समय पर आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed