फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After 17 years of marriage, spoke talaq

निकाह के 17 साल बाद तीन बार बोला तलाक और भगा दिया

Sat, 25 Jul 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
After 17 years of marriage, spoke talaq
अलीगढ़ शहर के शाहजमाल निवासी एक महिला को निकाह के 17 साल बाद शौहर ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोला और घर से भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि तीन तलाक देने से पहले शौहर ने ननदोई से दुष्कर्म भी कराया। उसने रजिस्टर्ड डाक से थाने में शिकायती पत्र भेजा है। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के अनुसार 17 साल पहले उसका निकाह हरदुआगंज निवासी युवक से हुआ था। 14 वर्ष की बेटी व चार साल का बेटा है। पीड़िता के अनुसार निकाह के बाद से पति व ससुुुराल वाले मोटर साइकिल व एक लाख रुपये की मांग करते आ रहे थे। एक जुलाई को ससुराल वालों ने दोनों बच्चों समेत घर से निकाल दिया। लॉकडाउन में मजदूरी करने के बाद भी कमरे का किराया व बच्चों का खर्च चलाना मुश्किल हुआ तो उसने कोर्ट में भरण पोषण का मुकदमा लड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसकी भनक पर ससुराल वालों ने ननदोई को भेजकर फैसला कराने के नाम पर हरदुआगंज बुला लिया। पीड़िता के अनुसार 23 जुलाई की सुबह वह ससुराल पहुंची तो पति, सास व ननद ने मारपीट कर डाली। ननदोई ने जबरन कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद पति ने तीन बार तलाक कहकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed