{"_id":"68f15f5d5aad487f8005a3d0","slug":"adulterated-milk-and-cheese-worth-lakhs-destroyed-four-dairies-seized-aligarh-news-c-2-1-ali1010-815729-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लाखों का मिलावटी दूध-पनीर नष्ट कराया, चार डेयरियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लाखों का मिलावटी दूध-पनीर नष्ट कराया, चार डेयरियां सीज
विज्ञापन
दिवाली पर बड़े पैमाने पर मिलावटी दूध और सिंथेटिक पनीर खपाने की योजना बृहस्पतिवार को नाकाम हो गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लाखों रुपये के मिलावटी दूध-पनीर को नष्ट करा दिया। चार डेयरियों के लाइसेंस निलंबित कर सीज कर दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग और सोशल टास्क फोर्स की टीम ने बृहस्पतिवार को सुबह खैर की सोफा नहर के किनारे स्थित चौधरी डेयरी पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान, टीम को बड़े पैमाने पर मिलावट का सामान मिला, जिससे गुणवत्ताविहीन सिंथेटिक नकली पनीर बनाया जा रहा था। टीम ने यहां से 3150 लीटर मिश्रित दूध, 17 टिन रिफाइंड पामोलीन ऑयल, सोयाबीन दाल के छह कट्टे, स्किम्ड मिल्क पाउडर के चार कट्टे, लगभग 10 क्विटंल अपमिश्रक निर्मित पनीर, पोस्टर कलर, रानी पाल (ऑप्टिकल व्हाइटेनिंग एजेंट), एक केन में अज्ञात अपमिश्रक रसायन और हाइड्रो पपड़ी के पैकेट जब्त कर लिए। टीम ने प्रथम दृष्ट्या मिलावटी पाए गए 95 हजार रुपये कीमत के 3150 लीटर मिलावटी दूध, ढाई लाख रुपये कीमत का करीब 10 क्विंटल सिंथेटिक पनीर को मौके पर नष्ट कराकर सामान के साथ डेयरी को सील कर दिया गया। डेयरी संचालकों के खिलाफ देर शाम तक एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही थी।
सहजपुरा और गणेशपुर में भी ताबड़तोड़ छापे
टीम ने इसके अतिरिक्त पिसावा के सहजपुरा और गणेशपुर में भी कई डेयरियों पर छापा मारा। सहजपुरा में
सबाना डेयरी ( में 200 किलोग्राम पनीर और लगभग 2000 लीटर अपमिश्रित दूध नष्ट कराया गया। इस डेयरी को भी सील कर दिया गया है। यहीं पर मुन्ना डेयरी 950 लीटर अपमिश्रित दूध और 100 किलोग्राम निर्मित पनीर नष्ट कराया गया। गणेशपुर में शिव डेयरी पर 700 किलोग्राम पनीर और 10,000 लीटर अपमिश्रित दूध पाया गया, जिसे नष्ट कराकार तीनों डेरियों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
जट्टारी में सौरभ एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई
अंत में, खाद्य टीम ने जट्टारी, पिसावा रोड स्थित सौरभ एजेंसी का निरीक्षण किया, जहां रिफाइंड पामोलिन ऑयल, स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं पीला चना दाल बड़ी मात्रा में भंडारित पाया गया। आशंका है कि इन सामग्रियों का उपयोग पनीर निर्माण में अपमिश्रक के रूप में किया जाता था। टीम ने करीब 2.66 लाख रुपये की सामग्री को सील किया है।एजेंसी संचालक को क्रय-विक्रय अभिलेख तीन दिन में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
कुल 28 नमूने संग्रहित
सहायक आयुक्त अजय और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार तोमर ने बताया कि कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सविच डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर की गई है। पूरे अभियान के दौरान, खाद्य टीम ने कुल 28 नमूने संग्रहित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सभी दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी।