फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Adopt all possible measures to prevent accidents in fog: ADM City

कोहरे में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपनाएं हर संभव उपाय : एडीएम सिटी

Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Adopt all possible measures to prevent accidents in fog: ADM City
जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बुधवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम सिटी मीनू राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करने पर जोर दिया गया। बैठक में शामिल एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने कहा कि इस समय गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां एवं बुग्गियां बड़ी संख्या में संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

इन पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप के न होने के कारण कोहरे में दुर्घटनाएं हो रही हैं। मंडियों में भी आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगे होते। तय हुआ कि सभी मंडियों में आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं बुग्गियों में रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाए जाएं।
विज्ञापन

एडीएम सिटी मीनू राणा ने कहा कि यह आवश्यक है कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए कि जिला, तहसील, ब्लॉक स्तर पर 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा तैयार रखी जाए। परिवहन निगम एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि विभिन्न जनपदों से लंबी दूरी में चलने वाली बसों का घने कोहरे की दशा में संचालन रोक दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि मुख्य मार्गों पर भ्रमण के दौरान प्रवर्तन अधिकारी बसों एवं ट्रकों के हैडलाइट, बैकलाइट, साइड इंडीकेटर लाइट की जांच कर लें कि वह क्रियाशील हैं या नहीं। जिन व्यवसायिक वाहनों में रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगे हैं, उनका चालान किया जाए। रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाने के अभियान के तहत स्वयंसेवी संस्थाओं एवं पेट्रोल पंप एसोसियेशन का भी सहयोग लिया जाए।

कोहरे में वाहन चलाने में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में बैनर अपने पेट्रोल पंप पर लगवाएं। बैठक में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ गन्ना विभाग, मंडी समिति, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अलीगढ़ पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed