फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Adopt a child, but follow the legal process

बच्चा गोद लें, ममता लुटाएं...मगर वैधानिक प्रक्रिया अपनाएं

Wed, 28 Jul 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Adopt a child, but follow the legal process
बच्चे चोरी करके बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद वह लोग भी कानून की कार्रवाई के दायरे में आए हैं, जिन्होंने पैसा देकर बच्चा हासिल किया था। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि किसी नि:संतान दंपती द्वारा बच्चे को गोद लेने की वैधानिक प्रक्रिया क्या है। वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्ण तिवारी कहते हैं कि भारत में बच्चा गोद लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं, जिनको पूरा करना आवश्यक होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने बच्चा गोद लेने के लिए सेंट्रल अडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (CARA) गठित की है। ये संस्था महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है। बच्चा गोद लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन cara.nic.in के पेरेंट्स ऑप्शन पर जाकर किया जा सकता है। पंजीकरण के 30 दिनों के भीतर आवश्यक दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड करने होते हैं।
विज्ञापन

ये कागजात हैं जरूरी
- बच्चे को गोद लेने के इच्छुक परिवार की ताजा तस्वीर या फिर उस दंपती और शख़्स की ताजा तस्वीर।
- गोद लेने वाले का पैन कार्ड
- जन्म-प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, नवीनतम बिजली का बिल, टेलीफ़ोन बिल में से कोई एक)
- इनकम टैक्स की प्रामाणिक कॉपी
- किसी सरकारी चिकित्सा अधिकारी का हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र, जिससे इस बात की पुष्टि होती हो कि जो शख़्स बच्चे को गोद लेने जा रहा है, उसे किसी तरह की कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है। गोद लेने के इच्छुक दंपती को अपने-अपने मेडिकल सर्टिफ़िकेट जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शादी का प्रमाण पत्र (अगर शादीशुदा हैं तो)
- अगर शख़्स तलाक़शुदा है तो उसका प्रमाणपत्र
- गोद लेने के पक्ष में इच्छुक व्यक्ति से जुड़े दो लोगों का बयान
- इच्छुक व्यक्ति का कोई बच्चा पहले से ही है और उसकी उम्र पांच साल से अधिक है तो उसकी सहमति।
दंपती को इन योग्यताओं को पूरा करना जरूरी
- संभावित मां-बाप शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक दृष्टि से सक्षम होने चाहिए।
- संभावित अभिभावकों को कोई जानलेवा बीमारी न हो।
- संभावित अभिभावक शादीशुदा हैं तो उन दोनों की आपसी सहमति होना जरूरी है।
- एकल महिला किसी भी लिंग के बच्चे को गोद ले सकती है |
- एकल पुरुष सिफ़ॱर लड़के को ही गोद ले सकता है।
पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहती है
बच्चों के कल्याण और उनके पुनर्वास के लिए काम करने वाली संस्था चाइल्डलाइन के डॉ ज्ञानेंद्र मिश्रा कहते हैं कि एक बार पंजीकरण हो जाने के उपरांत स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसी या जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से गोद लेने वाले परिवार का गृह सर्वेक्षण किया जाता है। जिसे तीस दिनों के भीतर ऑनलाइन भेज दिया जाता है। जिसके बाद गोद लेने वाले दंपती को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया जाता है। जिसे दंपती समय समय पर ऑनलाइन देख सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी होती है।

कई श्रेणियों में बांटी गई है प्रक्रिया
ये सारी योग्यताएं एक आम भारतीय नागरिक के लिए होती हैं। लेकिन गोद लेने की प्रक्रिया को कई श्रेणियों में बांटा गया है एनआरआई, इंटर-स्टेट, सौतेले माता-पिता या फिर रिश्तेदारों द्वारा गोद लेने के लिए अलग-अलग नियम हैं |
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed