फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Admission will be canceled if PhD fee is not deposited

Aligarh News: पीएचडी का शुल्क जमा न करने पर प्रवेश होगा निरस्त, 20 मई तक का मौका

Fri, 12 May 2023 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 12 May 2023 01:29 AM IST
सार

शोध प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की काउंसिलिंग तीन मई को हुई थी। सफल अभ्यर्थियों ने अभी तक पीएचडी कोर्स के लिए शुल्क जमा नहीं किया। सामान्य वर्ग के लिए 25 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित है। पिछड़ा वर्ग के लिए 12,500 रुपये शुल्क तय है। विवि प्रशासन ने अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने के लिए 20 मई तक मौका दिया है।

विज्ञापन
Admission will be canceled if PhD fee is not deposited
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों में पीएचडी का शुल्क जमा न करने पर अभ्यर्थियों का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


शोध प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की काउंसिलिंग तीन मई को हुई थी। सफल अभ्यर्थियों ने अभी तक पीएचडी कोर्स के लिए शुल्क जमा नहीं किया। सामान्य वर्ग के लिए 25 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित है। पिछड़ा वर्ग के लिए 12,500 रुपये शुल्क तय है। विवि प्रशासन ने अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने के लिए 20 मई तक मौका दिया है। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि शुल्क जमा न होने की सूरत में उनका प्रवेश निरस्त करके उपलब्ध स्थानों को अन्य अभ्यर्थियों को आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन पर गिरेगी गाज
वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा से दो-दो, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान से पांच-पांच, हिंदी, शिक्षा शास्त्र से छह-छह, भूगर्भ, शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र से एक-एक, इतिहास से दो, विधि, संस्कृत से तीन-तीन, गणित से आठ, जंतु विज्ञान विषय से चार अभ्यर्थियों पर गाज गिरेगी। अगर इन अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा नहीं किया, तो उनकी जगह पर दूसरे अभ्यर्थी को आवंटित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed