{"_id":"6226515ecb83fa07db20530b","slug":"administration-working-under-pressure-from-ruling-party-ratandeep-singh-city-office-news-ali2866279156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता पक्ष के दबाव में कार्य कर रहा प्रशासन : रतनदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता पक्ष के दबाव में कार्य कर रहा प्रशासन : रतनदीप सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि चुनाव की घोषणा होने के बाद से जिला प्रशासन बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ नए-नए षड्यंत्र रचने का कार्य कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खैर विधानसभा में बसपा को रोकने के मकसद से पार्टी प्रत्याशी चारू केन के परिवारीजनों को सत्ता पक्ष के दबाव में चुनाव में जिला बदर किया गया है। प्रशासन ने यही खेल पार्टी की मजबूत स्थिति वाली बरौली विधानसभा में किया है। यहां भाजपा को हराने में लगे अनेक लोगों पर गुंडा एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई की गई है।
जिले की बेटी शशि राजपूत को भी गुंडा एक्ट लगाकर जिला बदर कर अलीगढ़ के लोगों का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन पार्टी को जीतने से रोकने के लिए लगातार षडयंत्र रच रहा है। अब जिला प्रशासन मतगणना कार्य में भी चुनाव आयोग की गाइड लाइन से अलग खुद के नियम बनाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को मतगणना में एजेंट बनने से रोकने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन से मतगणना अभिकर्ता बनने के लिए चुनाव आयोग के दिशा- निर्देशों की जानकारी मांगी थी। दो दिन बाद भी जानकारी व सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से सत्ता पक्ष के दबाव में कार्य कर रहा है। इससे चुनावी मतगणना पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।