फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   administration working as a criminal

अपराधियों की तरह काम कर रहा प्रशासन : योगिता

Mon, 05 Oct 2020 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
administration working as a criminal
पीड़िता के भाइयों के साथ अस्थियां इकट्ठा करवातीं एन्टी रेप एक्टिविस्ट योगिता भयाना। - फोटो : CITY OFFICE
राजा तिवारी, अलीगढ़।
विज्ञापन

एंटी रेप एक्टिविस्ट और लिंगभेद के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाली वाली योगिता भयाना और अधिवक्ता चेतन सिंह बिटिया के परिवार को न्याय दिलाने के लिए गांव पहुंचे तो उनको गांव के बाहर बैरीकेडिंग पर रोक दिया गया। काफी मिन्नत करने के बाद प्रशासन ने पैदल जाने की अनुमति दी। दोनों पैदल गांव पहुंचे और परिवार के साथ वार्ता की। योगिता भयाना ने ही दोनों भाइयों के साथ मिलकर अस्थियों को एकत्रित करवाया। योगिता ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में जिला प्रशासन ने अपराधियों की तरह काम किया है। अभी तक ऐसा केस नहीं देखा जिसमें पीड़ित के फोन बंद करा दिए गए हो। किसी को मिलने नहीं दिया गया हो। पीड़ित को घर में नजरबंद किया गया हो।

शनिवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी और शाम को राहुल गांधी-प्रियंका गांधी जब पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तो दूसरी तरफ योगिता भयाना और चेतन सिंह कानूनी सहायता के लिए परिवार को परामर्श देते रहे। इसी बीच दोनों घटना स्थल और अंतिम संस्कार वाली जगह पहुंचे और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इतना ही नहीं, यहां की वीडियो दोनों ने ट्विटर पर साझा भी की हैं। योगिता ने पीड़िता के भाइयों के साथ अस्थियों को इकट्ठा करवाया। चेतन सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि परिवार के वकील के रूप में कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इन्हीं की वार्ता की वजह से अस्थियां इकट्ठा करने के बाद परिजनों ने विसर्जन करने से मना कर दिया है। अगर अस्थियों का डीएनए टेस्ट हुआ तो स्पष्ट हो जाएगा कि अंतिम संस्कार बिटिया का हुआ था या किसी और का।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed