फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Administration's apeal, keep social distance on Eid

प्रशासन की अपील, ईद पर सामाजिक दूरी बनाएं रखें

Mon, 25 May 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Administration's apeal, keep social distance on Eid
ईद की तैयारी को लेकर जमालपुर बाजार में सेमई की खरीदारी करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
ईद आज मनाई जाएगी। मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी और एसएसपी ने इस मौके पर सभी को हार्दिक बधाई दी है। साथ ही घर पर ही त्योहार मनाने की अपील की है।
विज्ञापन

ईद-उल-फितर का त्योहार मुसलमान भाइयों का सबसे मुकद्दस त्योहार है, जो 30 रोजे रखने वाले रोजेदारों के लिए अल्लाह ताला की ओर से तोहफे के तौर पर नाजिल किया गया है। अल्लाह ताला खुद फरिश्तों के साथ जमीन पर उतर कर देखते हैं कि कौन बंदा उससे क्या मांगता है। परवर दिगार उसी बंदे के रोजे और इबादत कबूल करते हैं, जिसने ईमान के साथ रोजे रखे हों, नमाज पढ़ी हो और कुरान का मुताला किया हो और गरीबों, मुफ़लिसों और मोहताजों की मदद की हो। अल्लाह का सबसे ज्यादा करम और फजीलत भी उसी बंदे पर नाजिल होती है। ईद-उल-फितर हम प्रेम, प्रसन्नता और आनंद को जरूरतमंदों के साथ बांटे। मंडलवासियों के बीच मैत्री, सहिष्णुता और सद्भावना बढ़ने की कामना करता हूं। - जीएस प्रियदर्शी, मंडलायुक्त।
ईद पूरे देश में एक उत्साह का संचार करती है। इसी उत्साह में हम सभी को कोरोना से लड़ने का दृढ़ संकल्प करना चाहिए, ताकि हम सभी मिलकर इस संकट से जीत सके। ईद पर लोग घरों में ही रहें। बाहरी लोगों के संपर्क में बिल्कुल न आएं। कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन न करें। अगर हम कोरोना संक्रमण से जीत गए तो आने वाली हर ईद सबके घर रोशन करती रहेगी।
विज्ञापन

- डा. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी।
त्योहार पुलों का काम करते हुए हर वर्ग, मजहब और संप्रदायों को आपस में जोड़ते हैं। ईद-उल-फितर आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है, जो मुसलमान और गैर मुसलमान का भेद मिटाकर आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैग़ाम देता है। ईद उल फितर के मुकद्दस मौके पर अल्लाह सभी रोजेदारों के रोजे और इबादतें कबूल कर उन्हें बरकत, सेहत और सुकून दे। वर्तमान समय में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करें और घरों में ही नमाज पढे़ं। सैनिटाइजर का प्रयोग करें और चेहरे को मास्क से ढकें। - चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर त्योहार हमें एक नया उत्साह दे जाता है। हम कोरोना संकटकाल से उबरने में लगे हैं। जिला प्रशासन- पुलिस प्रशासन हर हाल में इस संक्रमण फैलने से रोकने में दिन-रात जुटे हैं। ऐसे में सभी से अपील है कि वह अपने घरों में ही रहें। ईद पर ईदगाह की नमाज नहीं होगी। इसलिए घर पर ही नमाज ए चाश्त पढ़े। किसी भी हाल में गले न मिलें यानी मुसाफा न करें। किसी भी तरह से बाहरी लोगों के संपर्क में न आएं। कोरोना संक्रमण से बचे रहना भी एक ईद से कम बड़ा तोहफा नहीं है। - मुनिराज जी, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed