फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADGC's son lost his life in hit and run

Aligarh: हिट एंड रन में गई एडीजीसी के बेटे की जान, शरीर के हर हिस्से की हड्डी में फ्रैक्चर

Fri, 14 Oct 2022 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2022 01:34 AM IST
सार

दुर्घटना में छात्र बाइक सहित सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। सूचना पर परिजन पहले नर्सिंग होम और फिर गुरुग्राम ले गए, जहां तड़के उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
ADGC's son lost his life in hit and run
सड़क दुर्गघटना में हुई वंश बंसल की मौत के बाद आगरा रोड़ एडीए स्थित आवास पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासनी गेट क्षेत्र की एडीए कॉलोनी के रहने वाले एडीजीसी लव बंसल एडवोकेट के डीपीएस में पढ़ने वाले बेटे की हिट एंड रन में जान चली गई। बाइक सवार 12वीं के छात्र को बुधवार दोपहर किसी वाहन ने हाईवे बाईपास पर पीछे से टक्कर मारी और भाग गया।

विज्ञापन


दुर्घटना में छात्र बाइक सहित सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। सूचना पर परिजन पहले नर्सिंग होम और फिर गुरुग्राम ले गए, जहां तड़के उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव गुरुग्राम से यहां पहुंचा।
विज्ञापन


अधिवक्ता लव बंसल एडीजीसी अपराध के रूप में दीवानी में कार्यरत हैं। उन के दो बच्चों में बड़ा बेटा 17 वर्षीय अगम उर्फ लावांश था और बेटी शुभि है। बेटा डीपीएस में 12वीं का छात्र था। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, अगम किसी काम से बुधवार दोपहर 12 बजे पापा की बाइक लेकर हाईवे बाईपास पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीपुर कट के पास पीछे से तेज रफ्तार किसी वाहन ने टक्कर मारी और भाग गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि अगम बाइक सहित सड़क से नीचे जा गिरा। खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े। अगम के मोबाइल से परिवार को सूचना दी।

 

परिजन उसे स्थानीय नर्सिंग होम ले गए, वहां से गुरुग्राम ले जाया गया, जहां उसकी तड़के मौत हो गई। लव बंसल के ताऊ के बेटे दीपक बंसल एडवोकेट के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव यहां लाया गया है। दुर्घटना किस वाहन से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

शरीर के हर हिस्से की हड्डी में फ्रैक्चर
दीपक बंसल ने बताया कि दुर्घटना में अगम के कोई खुली चोट नहीं दिखाई दी, मगर उसके शरीर के हर हिस्से में फ्रैक्चर आया है। सिर, गर्दन, कमर के पिछले हिस्से, पसलियों, हाथ व पैर में फ्रैक्चर आए हैं।

दादा रहे बार अध्यक्ष, पिता ने लड़ी विधायकी
लव बंसल 2012 के विधानसभा चुनाव में लोकदल से शहर सीट पर विधायकी लड़ चुके हैं, जबकि दादा राम कुमार बंसल दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed