{"_id":"591df8564f1c1b864bf243d3","slug":"additional-director-s-raid-at-health-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों पर अपर निदेशक का छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों पर अपर निदेशक का छापा
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Fri, 19 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों पर अपर निदेशक का छापा
- फोटो : Dig Vishal
शहरी इलाकों में चल रहे अर्बन हेल्थ सेंटरों पर गुरुवार की सुबह अपर निदेशक स्वास्थ्य ने छापामार कार्यवाही की। इस दौरान उन्होंने पाया कि इन हेल्थ सेंटरों पर कहीं भी प्रसव नहीं हो रहा है। इसके अलावा इन पर केवल डिस्पेंसरी ही संचालित हो रही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग इन हेल्थ सेंटर पर किराए की एक मोटी धनराशि प्रतिमाह खर्च करता है।
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. गीता प्रधान ने बताया कि उन्होंने गुरुवार की सुबह शहरी इलाकों में बने 18 अर्बन हेल्थ सेंटरों पर निरीक्षण किया। किसी भी हेल्थ सेंटर पर प्रसव नहीं हो रहा था, जबकि यह केंद्र प्रसव के लिए अधिकृत हैं। यहां पर केवल ओपीडी ही संचालित हो रही थी, जिसमें मरीजों को कुछ ही बीमारियों की दवाएं दी जा रही थीं। भीषण गर्मी को देखते हुए इन हेल्थ सेंटरों पर कोई भी ठोस इंतजाम नहीं थे।
एडी हेल्थ ने सबसे पहले बन्नादेवी स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर और इसके बाद सासनी गेट स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद में अन्य जगहों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अर्बन हेल्थ सेंटर पर काम कर रहे स्टाफ की दलील थी कि उनके पास संसाधन बहुत सीमित हैं और ट्रेंड डॉक्टर का अभाव है, जिसके चलते प्रसव का जोखिम नहीं लिया जा सकता। कुछ गड़बड़ होने की स्थिति में केस और खराब हो सकता है। इस पर एडी हेल्थ ने भरोसा दिलाया जल्द ही संसाधन और व्यवस्थाओं दोनों को ही दुरुस्त किया जाएगा