फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Adani Group Feed Pro JK Cement Abha Grand to invest in Aligarh Investors summit 

इन्वेस्टर्स समिट से अलीगढ़ को मिलेगा बड़ा फायदा, अडानी समूह भारी निवेश को तैयार

Thu, 27 Jun 2019 04:26 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 27 Jun 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Adani Group Feed Pro JK Cement Abha Grand to invest in Aligarh Investors summit 
अलीगढ़ उपायुक्त उद्दोग - फोटो : Amar Ujala

अलीगढ़ इन्वेस्टर्स समिट की जुलाई में प्रस्तावित दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इस बार भारी बढ़त मिलने की संभावना है। पिछले साल अलीगढ़ में 11 सौ करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव आए थे। इस साल निवेशकों की सूची में अडानी ग्रुप, फीड प्रो, जेके सीमेंट और आभा ग्रांड का नाम भी जुड़ गया है। अकेले अडानी ग्रुप के शामिल होने से निवेश की राशि बढ़कर 1600 करोड़ से अधिक हो गई है। खबर है कि अडानी ग्रुप अलीगढ़, हाथरस और बुलंदशहर में  950 करोड़ रुपए निवेश करने को इच्छुक है।

विज्ञापन


सरकार से निवेशकों के नाम मिलने के बाद जिला उद्योग केंद्र ने कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अडानी ग्रुप का सरकार के साथ नेचुरल गैस पाइप लाइन बिछाने को लेकर करार हुआ है। इसके अलावा अलीगढ़ में जेके सीमेंट भी 650 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। आभा ग्रांड और फीड प्रो कंपनी भी 9 और 10 करोड़ रुपए का निवेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी एवं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर कई मामलों को सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने पत्र में महाप्रबंधक से निवेशक के पास भूमि की उपलब्धता, सारी संबंधित अनापत्तियां और मौके पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त एसएन पासवान ने बताया कि अभी भौतिक सत्यापन का काम चल रहा है। सभी चारों निवेशकों को पत्राचार कर दिया गया है, जवाब आने के बाद शासन को अवगत कराया जाएगा।

यह भी देखें:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed