फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA receives 2366 crore investment proposals five agreements signed

Investors Meet: अलीगढ़ के विकास को लगेंगे पंख, एडीए को मिले 2366 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, पांच हुए करार

Fri, 20 Jan 2023 05:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 05:27 PM IST
सार

अलीगढ़ में इंवेस्टर्स समिट के बाद अब एडीए ने इंवेस्टर्स मीट का आयोजन किया। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की इंवेस्टर्स मीट में 2366 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर निवेशकों द्वारा सहमति प्रदान की गयी। साथ ही पांच एमओयू भी किये गये। 

विज्ञापन
ADA receives 2366 crore investment proposals five agreements signed
एडीए इंवेस्टर्स मीट में मंत्री अनूप प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

17 जनवरी को आयोजित जनपद स्तरीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अलीगढ़ को 13422 करोड़ के प्रस्ताव मिले थे। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की इंवेस्टर्स मीट में 2366 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर निवेशकों द्वारा सहमति प्रदान की गयी। साथ ही पांच एमओयू भी किये गये। अलीगढ़ में अब तक प्राप्त हुए प्रस्तावों को अमली जामा पहनाने में लिए 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट-2023 में विभिन्न प्रकार की औपचारिकताएं पूर्ण की जाएंगी। 

विज्ञापन


इंवेस्टर्स मीट में राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने कहा कि यूपी में अधिकाधिक निवेश प्राप्त करने के लिये सरकार निवेशकों को आमंत्रण दे रही है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 10 लाख करोड़ का निवेश होना अपने आप में बड़ी बात है। अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने कहा कि शासन-प्रशासन मिलकर अलीगढ़ को नोएडा की तर्ज पर विकसित कर रहा है। सबका एक ही उद्देश्य है कि अलीगढ़ का सुनियोजित विकास हो। 
विज्ञापन


एलएलसी डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज देश ही नहीं विदेशों में भी रोड शो हो रहे हैं। सरकार व्यापारियों और निवेशकों को सम्मान दे रही है। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने कहा कि  आद्यौगिक इकाईयों एवं निवेश को बढ़ाने के लिये उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था देखने को मिल रही है। एडीए को स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वर्तमान में प्राधिकरण की स्थिति-परिस्थिति भी बदली है, इसकी नजीर ट्रांसपोर्टनगर का वजूद में आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीए इंवेस्टर्स मीट

डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि 303 निवेशकों द्वारा 13422 करोड़ रूपये का निवेश उपलब्ध कराना जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था की कहानी कह रहा है। निवेश मित्र, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, सिंगल विडो सिस्टम इस बात की गवाही दे रहे हैं कि आपको सिर्फ आवेदन करना है। यदि हमारे डवलपर्स लैण्ड पूलिंग की तरफ निवेश करें तो प्रशासन एवं जनता के लिये बेहद अच्छा होगा। अनियोजित विकास हरदम शहर के लिये नासूर और कोढ़ की तरह होता है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने निवेशकों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। 


एडीए सदस्य पूनम बजाज ने कहा कि एक समय था जब प्राधिकरण दिवालिया होने की कगार पर था, परन्तु अब परिस्थितियां बदली हैं। अध्यक्ष ट्रांसपोर्टनगर ठा0 अजयपाल सिंह ने कहा कि बहुत संघर्ष के बाद ट्रांसपोर्ट नगर का सपना साकार हुआ है। ट्रांसपोर्टर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए जो वास्तविक ट्रांसपोर्टर्स हैं उनको वरीयता दी जाए। ओजोन डवलपर्स प्रवीन मंगला ने कहा कि आज जो निवेश का बेहतर माहौल बना है, वह पहले से उपयुक्त है। जो कार्य हम 15 वर्षों में नहीं कर पाये वह हम 02 वर्ष में करके दिखाएंगे। अभी हमने 900 करोड़ का एमओयू किया है, अगले वर्ष हम 1500 करोड़ का एमओयू करेंगे। सुमित सर्राफ ने कहा कि जल्द ही कैंसर हास्पीटल और इंडस्ट्रियल टाउनशिप शहर को देंगे। 

एडीए वीसी अतुल वत्स ने कहा कि जल्द ही ट्रांसपोर्ट नगर की तरह एक बेहतर रेजीडेंसियल इंटीग्रेटेड टाउनशिप आप सभी के समक्ष होगी। उन्होंने डवलपर्स से आग्रह किया कि यदि वह लैण्ड पूलिंग में एडीए के साथ मिलकर कार्य करते हैं तो उन्हें लैण्ड यूज चेंज कराने की आवश्यकता नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed